बिजनेस

Bank Stocks: इन दो बैंकों शेयरों में कमाई का मौका, मिल सकता है 32% तक रिटर्न, जानें नाम और टार्गेट

Stocks To Buy: आनंद राठी ने 166 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ डीसीबी बैंक के लिए BUY रेटिंग दी है। डीसीबी बैंक लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 125.30 रुपये है। डीसीबी बैंक का शेयर मौजूदा स्तर से करीब 32.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

दो बैंकों शेयरों में कमाई का मौका

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • दो बैंक शेयर खरीदने की सलाह
  • एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और डीसीबी बैंक में लगाएं दांव
  • 32 फीसदी तक रिटर्न मिलने की संभावना

Stocks To Buy: इस समय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में किसी भी शेयर पर दांव बहुत सोच समझकर लगाना चाहिए। शेयर में निवेश के लिए किसी मार्केट एक्सपर्ट या ब्रोकरेज फर्म के बताए शेयर भी चुने जा सकते हैं। इस समय दो अलग-अलग ब्रोकरेज फर्मों ने दो बैंक शेयरों में निवेश की सलाह दी है। इन बैंकों में डीसीबी बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं। आगे जानिए इन शेयरों पर कितना है टार्गेट।

ये भी पढ़ें -

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक

जेएम फाइनेंशियल ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को 675 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 650.50 रुपये है। इस भाव पर बैंक की मार्केट कैपिटल 48,342.50 करोड़ रु है।

डीसीबी बैंक

आनंद राठी ने 166 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ डीसीबी बैंक के लिए BUY रेटिंग दी है। डीसीबी बैंक लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 125.30 रुपये है। डीसीबी बैंक का शेयर मौजूदा स्तर से करीब 32.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article