Share Market Next Week: कमाई का मिलेगा मौका या लगेगा तगड़ा झटका, जानें एक्सपर्ट्स का क्या है कहना?

शेयर बाजार निवेशकों के लिए सोमवार से शुरू हो रहा सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। कई बड़ी कंपनियों के रिजल्ट आएंगे जो बाजार पर असर डालेंगे।

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में तेजी रहने से निवेशकों की अच्छी कमाई हुई। अब सभी की नजरें सोमवार से शुरू होने वाले नए सप्ताह पर है। क्या नए सप्ताह में भी तेजी जारी रहेगी? अगर आप निवेशक हैं तो इस सवाल का जवाब जरूर ढूं रहे होंगे। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि भारतीय शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण कारकों से तय होगी। इनमें कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजे, पश्चिम एशिया में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों की दिशा बाजार की चाल को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति, खरीफ फसलों की बुवाई की स्थिति और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां भी बाजार के लिए प्रमुख संकेतक रहेंगी।

stock market

शेयर बाजार

वैश्विक घटनाक्रम डालेंगे बाजार पर असर

रिलायंस ब्रोकिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि इस सप्ताह घरेलू कंपनियों के तिमाही परिणाम, घरेलू वृहद आर्थिक आंकड़े और वैश्विक घटनाक्रम बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मानसून और खरीफ बुवाई पर निवेशकों की नजर रहेगी, क्योंकि इनका असर ग्रामीण मांग, खाद्य महंगाई और भारतीय रिजर्व बैंक की भविष्य की नीतियों पर पड़ सकता है।

End of Feed