Stock Market: भारतीय शेयर बाजार आज हरे निशान पर बंद, HMVP का खत्म हुआ डर

Stock Market Today: एचएमपीवी को लेकर किसी तरह की बड़ी चिंता न पैदा होने से जुड़े सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच, घरेलू बाजार सोमवार की तेज बिकवाली से कुछ हद तक उबर गया। लेकिन, भारत के वित्त वर्ष 2025 के जीडीपी के लिए महत्वपूर्ण अनुमानों से पहले, बाजार एक दायरे में कारोबार कर रहा था।

Stock Market Today: देश भर में निगरानी बढ़ने और एचएमपीवी के बारे में अधिक स्पष्टता आने के बाद, भारत के घरेलू बेंचमार्क सूचकांक मंगलवार को सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में मेटल, मीडिया, एनर्जी, कमोडिटीज, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर में खरीदारी देखी गई। सेसेक्स 234.12 अंक या 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,199.11 पर बंद हुआ और निफ्टी 91.85 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,707.90 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 280.15 अंक या 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,202.15 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 502.35 अंक या 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,869.3 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 248.20 अंक या 1.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,673.45 पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,627 शेयर हरे और 1,356 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि 103 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Stock Market Today

Stock Market Today

बाजार के जानकारों के अनुसार, एचएमपीवी को लेकर किसी तरह की बड़ी चिंता न पैदा होने से जुड़े सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच, घरेलू बाजार सोमवार की तेज बिकवाली से कुछ हद तक उबर गया। लेकिन, भारत के वित्त वर्ष 2025 के जीडीपी के लिए महत्वपूर्ण अनुमानों से पहले, बाजार एक दायरे में कारोबार कर रहा था। जानकारों ने बताया, "आगामी परिणाम सत्र के दौरान आय सुधार के संकेतों की प्रतीक्षा में निकट भविष्य में बाजार के सतर्क रहने की उम्मीद है। साथ ही एफआईआई की चल रही बिकवाली से भी निपटना होगा, जो डॉलर के मजबूत होने, अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि और आगे ब्याज दरों में कटौती की कम उम्मीदों से प्रेरित है।"

End of Feed