बिजनेस

Real Estate: पिछले साल देश के टॉप 8 शहरों में घरों की बिक्री 7 फीसदी बढ़ी, 12 साल में रही सबसे अधिक

Real Estate: संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारतीय आवास बाजार में दो से पांच करोड़ रुपये की कीमत वाले मकानों की मजबूत मांग देखी गई।

Image

मकानों की बिक्री बढ़ी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मकानों की बिक्री बढ़ी
  • 7 फीसदी का इजाफा
  • 12 साल में रही सबसे अधिक

Real Estate: देश में स्थिर ब्याज दरों और मजबूत आर्थिक वृद्धि के बीच प्रीमियम मकानों की बेहतर मांग से आठ प्रमुख शहरों में 2024 में मकानों की बिक्री सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 12 वर्ष के उच्च स्तर 3,50,613 इकाई पर पहुंच गई। संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक ने यह जानकारी दी। हालांकि, रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक ने पिछले महीने बताया था कि 2024 में सात प्रमुख शहरों में आवासीय बिक्री चार प्रतिशत घटकर करीब 4.6 लाख इकाई रह गई।

ये भी पढ़ें -

दो से पांच करोड़ रुपये की कीमत

संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारतीय आवास बाजार में दो से पांच करोड़ रुपये की कीमत वाले मकानों की मजबूत मांग देखी गई।

हैदराबाद और पुणे में मांग सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई, जबकि मुंबई में यह 13 वर्षों में सर्वाधिक रही।

85 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि

सलाहकार ने कहा, ‘‘...दो से पांच करोड़ रुपये की श्रेणी के मकानों की मांग में 85 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि देखी गई, हालांकि 50 लाख रुपये से कम और 50 लाख से एक करोड़ रुपये के मकानों की मांग में गिरावट या बिक्री में कमी देखी गई।’’

2020 से जबरदस्त उछाल

बैजल ने कहा कि आवासीय बाजार में 2020 से जबरदस्त उछाल आया है और 2024 में बिक्री की मात्रा 12 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाएगी। संपत्ति सलाहकार के ये आंकड़े मुंबई, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद और कोलकाता के बाजारों पर आधारित है। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article