LIVEStock Market Updates on budget 2024: निफ्टी, सेंसेक्स गिरावट के साथ हुए बंद; मारुति और पावर ग्रिड रहे टॉप गेनर

Stock Market Updates on budget 2024: निफ्टी, सेंसेक्स गिरावट के साथ हुए बंद; मारुति और पावर ग्रिड रहे टॉप गेनर
Stock market 2024 updates on budget 2025 nse in hindi today, Share Market, NSE, BSE (शेयर बाजार Today): शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी 21,750 से ऊपर और सेंसेक्स लगभग 200 अंक ऊपर खुला। हालांकि पॉजिटिव शुरुआत के बाद मार्केट में गिरा है। सेंसेक्स 71,800 के पास ट्रेड कर रहा, जोकि शुरुआती कारोबार में 72,000 तक पहुंचा। निफ्टी भी 21,750 के पास कारोबार कर रहा। बाजार में सबसे ज्यादा तेजी ऑटो, मीडिया और फार्मा सेक्टर में हैं। जबकि IT सेक्टर से दबाव है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 612 अंक नीचे 71,752 पर बंद हुआ था।
Stock market live updates on budget 2024: शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ हुआ बंद
सेंसेक्स 106.81 अंक या 0.15 प्रतिशत गिरकर 71,645.30 पर और निफ्टी 28.20 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 21,697.50 पर बंद हुआ। निफ्टी में टॉप पर रहने वालों में मारुति सुजुकी, सिप्ला, आयशर मोटर्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन शामिल हैं, जबकि हारने वालों में अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, जेएसडब्ल्यू स्टील और ग्रासिम इंडस्ट्रीज शामिल हैं।सेक्टर के मोर्चे पर मिश्रित रुझान देखा गया, ऑटो, बैंक, एफएमसीजी और पावर में 0.2-0.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि धातु और रियल्टी में एक प्रतिशत की गिरावट आई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी गिरकर बंद हुआ।
Adani Ports and Special Economic Zone Q3 Result: कैसा रहा अडाणी पोर्ट का रिजल्ट
भारत के सबसे बड़े निजी बंदरगाह ऑपरेटर, अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन ने गुरुवार को तीसरी तिमाही के मुनाफे में लगभग 68% की वृद्धि दर्ज की। कार्गो वॉल्यूम और उच्च टैरिफ में उछाल से मदद मिली। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंसो मुनाफा बढ़कर $266.1 मिलियन) हो गया।
Stock Market LIVE Update: BEML Railway Stocks में तेजी
सरकार ने 40,000 रेल डिब्बों को वंदे भारत के स्टैंडर्ड में बदलने का टारगेट रखा है। जिसकी वजह से रेल कोच बनाने वाली कंपनी BEML के रेलवे के स्टॉक में तेजी देखने को मिल रही है। 2.84 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। यह 3,605.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि रेलवे के अन्य स्टॉक जैसे IRFC, RVNL, IRCON,IRCTC जैसे शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है।
Budget 2024 Big Announcement: बजट की बड़ी बातें
Budget 2024 Stocks: इन 2 शेयरों में होगा बंपर मुनाफा
ET Now के साथ खास चर्चा में मार्केट एक्सपर्ट ने बजट को लेकर खास अनुमानों के आधार पर दो शेयरों में निवेश की सलाह दी है। जिसमें Shilpa Medicare Share और Jubliant Pharmova Share शामिल हैं।
Dividend Stocks: हैवेल्स इंडिया, सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग, रूट मोबाइल
,एनएसई वेबसाइट के अनुसार, गुरुवार, 1 फरवरी को हैवेल्स इंडिया, सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग, रूट मोबाइल, टिप्स इंडस्ट्रीज समेत अन्य 8 कंपनियां डिविडेंड जारी करेंगी।
IPO Update: BLS ई-सर्विसेस के IPO में निवेश का आज आखिरी दिन
BLS ई-सर्विसेस लिमिटेड के IPO में निवेश करने का आज आखिरी दिन है। यह IPO 30 जनवरी को खुला था, जो आज 1 फरवरी को बंद होगा। कंपनी आईपीओ से ₹310.91 करोड़ जुटाना चाहती है। इसकी लिस्टिंग 6 फरवरी को होगी।
Stock market live updates on budget 2024 nse: शेयर मार्केट अपडेट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट भाषण दे रही है। इस बीच शेयर बाजार में बढ़त का दौर जारी है। सेंसेक्स 108.94 पॉइंट या 0.15% की बढ़त के साथ 71,861.05 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं निफ्टी 50 में 9.65 पॉइंट या 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 21,735.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बीएसई पर मारुति, पावर ग्रिड में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। वहीं एल एंड टी और अल्ट्राटेक के शेयर में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।
Budget 2024 Live: FM निर्मला सीतारमण ने कहा 2047 तक भारत विकसित होगा
अपने बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लिए काम कर रहे हैं। जन धन खाते से 2.7 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई, गरीबों के लिए अधिक धन की अनुमति मिली है
Stock market live updates on budget 2024: वित्त मंत्री का बजट भाषण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि गरीब, महिलाये, युवा, अन्नदाता' पर फोकस और उनकी जरूरतें हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
Dabur shares surge 5 Percent:डाबर के शेयरों में 5% की बढ़ोतरी
एफएमसीजी प्रमुख डाबर ने 1 फरवरी को कंपनी के बड़े पैमाने पर इन-लाइन प्रदर्शन की रिपोर्ट के बाद 5 प्रतिशत की बढ़त हासिल की, वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही के लिए लाभ 514.22 करोड़ रुपये रहा, जो साल-दर-साल 8 प्रतिशत बढ़ रहा है।
Stock market live updates on budget 2024 today: बजट से पहले कौन से स्टॉक्स में दिख रही है मूवमेंट
ATF prices Update: एटीएफ की कीमतों में 1,221 रुपये प्रति किलोलीटर की कटौती
केंद्र सरकार ने 1 फरवरी को बहुप्रतीक्षित अंतरिम बजट 2024 से पहले दिल्ली एनसीआर में जेट ईंधन या एटीएफ की कीमतों में 1,221 रुपये प्रति किलोलीटर की कटौती की। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, जेट ईंधन की कीमतों में यह लगातार चौथी मासिक कटौती है।
Shree Cement jumps 6% to 52-week high: श्री सीमेंट के शेयर 6 प्रतिशत उछले
दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही के लिए कंपनी की मजबूत आय की रिपोर्ट के एक दिन बाद, 1 फरवरी को एनएसई पर श्री सीमेंट के शेयर 6 प्रतिशत से अधिक उछलकर 30,344.95 रुपये के 52-सप्ताह के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। कंपनी का शेयर 1,312.05 या 4.59% की बढ़त के साथ 29,868.30 रुपये का कारोबार कर रहा है।
Stock market live updates on budget 2024 today: शुरुआती 1 घंटें के बाद शेयर बाजार अपडेट
1 घंटे के कारोबार के बाद बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 184.32 फीसदी की बढ़त के साथ 71,936.43 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 50 में 57.20 या 0.26% की बढ़त दिख रही है। यह 21,782.90 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। IT और ऑटो शेयर में तेजी देखने को मिली रही है।
Godrej Consumer Products hits a 52-week high: गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने बनाया 52-हफ्ते का हाई लेवल
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शेयर बीएसई पर 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर 9.60 प्रतिशत या 11.80 रुपये बढ़कर 1275.95 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी द्वारा रिजल्ट घोषित करने के बाद यह एक्शन देखने को मिला। कंपनी का रिजल्ट साल-दर-साल (YoY) 546 करोड़ से बढ़कर 581 करोड़ रुपये हो गया।
BSE सेंसेक्स के 5 गिरावट वाले शेयर
L&T -1.06
ICICI बैंक- 0.76
JSW स्टील- 0.68
बजाज फाइनेंस- 0.60
टाइटन- 0.57
Top Gainer: BSE सेंसेक्स के टॉप-5 बढ़त वाले शेयर
मारुति- 2.32 फीसदी
महिंद्रा एंड महिंद्रा- 2.09 फीसदी
पावर ग्रिड- 1.62 फीसदी
टीसीएस-1.36 फीसदी
एनटीपीसी-1.21 फीसदी
Paytm shares Lower Circuit: पेटीएम के शेयर 20 फीसदी गिरे
वन97 कम्युनिकेशंस या पेटीएम के शेयर आज बीएसई पर 20% टूटकर 608.80 रुपये के लोअर सर्किट पर पहुंच गए। इसके पीछे की वजह आरबीआई द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कहा है कि 29 फरवरी के बाद किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स, वॉलेट, फास्टैग, एनसीएमसी कार्ड आदि में कोई और जमा या क्रेडिट लेनदेन या टॉप-अप की अनुमति नहीं दी जाएगी। 11 मार्च, 2022 को आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए ग्राहकों को तुरंत शामिल करने से रोकने का निर्देश दिया था।
Stock market Opening: बढ़त के साथ खुला मार्केट
निफ्टी 21,750 से ऊपर और सेंसेक्स लगभग 200 अंक ऊपर खुला। हालांकि पॉजिटिव शुरुआत के बाद मार्केट में गिरा है। सेंसेक्स 71,800 के पास ट्रेड कर रहा, जोकि शुरुआती कारोबार में 72,000 तक पहुंचा। निफ्टी भी 21,750 के पास कारोबार कर रहा। बाजार में सबसे ज्यादा तेजी ऑटो, मीडिया और फार्मा सेक्टर में हैं। जबकि IT सेक्टर से दबाव है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 612 अंक नीचे 71,752 पर बंद हुआ था।