Adani Group Stocks: सोमवार 3 जून को शेयर बाजार में शानदार तेजी है। आम चुनावों के नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल (Exit Poll 2024) का असर शेयर बाजार पर दिख रहा है। एग्जिट पोल में BJP के नेतृत्व वाले NDA को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। इस बीच सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 73,961.31 अंक के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2621.98 अंकों की तेजी के साथ 76,583.29 पर और निफ्टी 22530.7 अंक के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 807 अंक उछल कर 23,337.90 पर खुला। शेयर बाजार में जोरदार तेजी के दौरान अडानी ग्रुप के शेयरों में भी काफी मजबूती आई है। करीब सवा 11 बजे अडानी पावर का शेयर बीएसई पर 14.08 फीसदी ऊपर है। आगे जानिए अडानी ग्रुप के बाकी शेयरों का हाल।
अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी
ये भी पढ़ें -
अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में कितनी तेजी
- अडानी पावर : 14.08 फीसदी
- अडानी पोर्ट्स : 9.81 फीसदी
- अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस : 8.14 फीसदी
- अडानी टोटल गैस : 7.13 फीसदी
- अडानी एंटरप्राइजेज : 6.79 फीसदी
- अडानी विल्मर : 3.09 फीसदी
- अडानी ग्रीन एनर्जी : 2.63 फीसदी
नोट : ये रेट बीएसई के अनुसार करीब सवा 11 बजे के आस-पास का है।
सेंसेक्स, निफ्टी और बैंक निफ्टी ने बनाया रिकॉर्ड
आज पहली बार सेंसेक्स (Sensex) 76000 और बैंक निफ्टी (Bank Nifty) 50000 के पार पहुंच गया। वहीं निफ्टी (Nifty) 23000 के ऊपर पहुंचा।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर केवल शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
