Stock Market on Ram Navami, Share Bazar Ram navami:रामनवमी के अवसर पर आज (30 मार्च) शेयर बाजार, कमोडिटी बाजार, करंसी बाजार बंद रहेंगे। यही नहीं अप्रैल के पहले हफ्ते में भी 2 दिन शेयर बाजार बंद रहने वाला है। बाजार 4 अप्रैल को महावीर जयंती और 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर बाजार बंद रहेगा।
राम नवमी पर शेयर बाजार बंद
7 दिन बाजार बंद
BSE पर दी गई जानकारी के अनुसार 30 मार्च, 4 अप्रैल और 7 अप्रैल को शेयर बाजार बंद रहेगा। इसके अलावा एक और 2 अप्रैल फिर 8 और 9 अप्रैल को शनिवार-रविवार के कारण बाजार बंद रहेंगे। इस तरह 9 अप्रैल तक कुल 7 दिन बाजार बंद रहेंगे
346 अंक बढ़कर हुआ था बंद
वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और विदेशी फंड का प्रवाह बढ़ने से स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को तेजी का माहौल रहने के बीच सेंसेक्स 346 अंक एवं निफ्टी 129 अंक की बढ़त के साथ बंद हुए।कारोबारियों के मुताबिक, मासिक वायदा अनुबंधों के निपटान के अंतिम दिन सेवा, रियल्टी, जिंस एवं वाहन शेयरों में लिवाली का जोर रहने से बाजार में सकारात्मक धारणा को बल मिला।बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 346.37 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,960.09 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 510.48 अंक उछलकर 58,124.20 अंक तक पहुंच गया था।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 129 अंक यानी 0.76 प्रतिशत बढ़कर 17,080.70 अंक पर बंद हुआ।सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा बढ़त लेकर बंद हुए।दूसरी तरफ भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट रही। वहीं बीएसई स्मॉलकैप 1.68 प्रतिशत चढ़ गया जबकि मिडकैप में 1.67 प्रतिशत की तेजी रही।
