EPF Interest Rate Hike, How to transfer the PF Amount: करीब तीन साल बाद EPF खाते पर बढ़ा हुआ ब्याज मिलेगा। केंद्रीय न्यास बोर्ड (CBT) ने 2022-23 के लिए 8.15 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इसके पहले 2021-22 के लिए ईपीएफ खाताधारकों को 8.10 फीसदी ब्याज मिल रहा था। ऐसे में 2022-23 में पीएफ खाताधारकों को 0.05 फीसदी ब्याज मिलेगा। इस संबंध में वित्त मंत्रालय जल्द ही नोटिफिकेशन की प्रक्रिया को भी पूरी कर सकता है। लेकिन एक गलती आपको ज्यादा ब्याज का फायदा लेने से दूर कर सकती हैं। ऐसे में यह बेहद जरुरी है कि आप एक बार अपना EPF अकाउंट जरुर चेक कर लें।
चेक करें आपके अकाउंट के खाते मर्ज हैं या नहीं
EPFO की वेबसाइट पर जाकर आपको लॉग इन कर सबसे पहले यह चेक करना चाहिए, कि आपके सभी PF अकाउंट मर्ज है या नहीं। क्योंकि कई बार नौकरी बदलते समय पुराने PF अकाउंट को मर्ज करना ध्यान नहीं रहता है। उस स्थिति में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि अगर आपने कंपनी बदल दी है और अपना पुराने अकाउंट का पैसा ट्रांसफर नहीं कराया है। तो पुराने अकाउंट में पीएफ का अंशदान बंद हो जाता है। और 36 महीने बाद उस खाते को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) इन ऑपरेटिव मान लेता है।
और इस स्थिति में EPFO ब्याज तो 58 साल तक देता रहेगा। लेकिन खाताधारक को कंपाउंडिंग का फायदा नहीं मिलेगा। और उसे ब्याज का नुकसान होगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि खाताधारक ने पुराने अकाउंट को नए अकाउंट में मर्ज नहीं कराया है।
कैसे करें मर्ज
PF अकाउंट की राशि को ऑनलाइन ट्रांसफर किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले UAN और पासवर्ड दर्ज करके मेंबर सेवा पोर्टल (Member Sewa portal) पर लॉग इन करना होगा।
इसके बाद 'ऑनलाइन सेवाएं' पर क्लिक करें और 'One Employee- One EPF Account (Transfer Request)' का विकल्प चुनें।
यहां पर नए ईपीएफ अकाउंट की डिटेल दिखेगी, जहां आप पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं। आपको अपना नया ईपीएफ खाता नंबर दर्ज करना होगा। जो आपकी सैलरी स्लिप या आपके नए नियोक्ता के ईपीएफ स्टेटमेंट पर मिलेगा।अगर आपके पुराने और नए नियोक्ता दोनों का UAN एक ही है तो मेंबर आईडी (पिछला ईपीएफ अकाउंट नंबर) दर्ज करें। अगर यह अलग है तो पुराने नियोक्ता का UAN दर्ज करें।
अब Get Details पर क्लिक करें। फिर आपके ईपीएफ खाते की जानकारी दिखाई देगी। उस खाते का चयन करें जहां से पैसे ट्रांसफर करना है। उसके बाद Get OTP पर क्लिक करें। ओटीपी आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। ओटीपी दर्ज करें। ट्रांसफर रिक्वेस्ट को सबमिट कर दें। इसके बाद आपको स्टेटस दिखेगा। और जहां पर रिक्वेस्ट फॉर्म को डाउनलोड कर लें। इसके कुछ दिनों बाद पैसा ट्रांसफर हो जाएगा। कई बार रिक्वेस्ट फॉर्म को पुराने नियोक्ता के पास वैरिफिकेशन के लिए भेजना होता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
