Stock Market Holiday 2025: अक्टूबर में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार, यहां है NSE-BSE की पूरी हॉलिडे लिस्ट

Share Market Holidays 2025: अगर आप मार्केट में ट्रेडिंग या निवेश से कमाई करते हैं, तो इन बंद रहने वाले दिनों की जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। सही प्लानिंग के बिना आप मुनाफे के मौके गंवा सकते हैं। आइए जानते हैं अक्टूबर 2025 में किन-किन तारीखों पर शेयर बाजार बंद रहेगा और आपको अपनी ट्रेडिंग की रणनीति कैसे बनानी चाहिए।

Share Market Holidays 2025: फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी यही और इसी के साथ छुट्टियों का दौर भी शुरू हो गया है। स्कूल हो या ऑफिस हर जगह अक्टूबर में भर-भर कर छुट्टियां हैं। शेयर बाजार और बैंकों में भी छुट्टियां शुरू हो गई हैं। अगर आप भी शेयर बाजार से कमाई करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। शेयर बाजार से कमाई करने वालों को इस हफ्ते या आने वाले दिनों में ट्रेडिंग करने की प्लानिंग पहले से ही कर लेनी चाहिए क्योंकि शेयर बाजार में अक्टूबर महीने में काफी छुट्टियां हैं। इन छुट्टियों का असर आपकी बाजार से होने वाली कमाई पर पड़ेगा क्योंकि कुछ दिन बाजार बंद रहने वाले हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं अक्टूबर में किन-किन तारीखों पर शेयर बाजार बंद रहेगा।

Share Market Holiday

अक्टूबर 2025 में कब कब बंद हैं बाजार

NSE और BSE की ऑफिशियल हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में बाजार तीन बड़े त्योहारों पर बंद रहेगा।

End of Feed