बिजनेस

Share Market Today:सेंसेक्स पहली बार 79,000 अंक के पार, निफ्टी नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर

Share Market Today, Stock Market Today: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद 339.51 अंक चढ़कर 79,013.76 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इस रिकॉर्ड तेजी में अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही।

Image

शेयर मार्केट

Share Market Today, Stock Market Today:घरेलू बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद तेजी आई और सेंसेक्स पहली बार 79,000 अंक के स्तर को पार कर गया। निफ्टी भी अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद 339.51 अंक चढ़कर 79,013.76 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली ने उछाल में अहम रोल रहा है।निफ्टी भी 97.6 अंक चढ़कर 23,966.40 के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

किन कंपनियों में तेजी

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। मारुति, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ। सीमेंट कंपनियों के शेयरों में तेजी है। करीब 10 बजे अल्ट्राटेक सीमेंट में 5.6 फीसदी और ओरिएंट सीमेंट में 9.7 फीसदी की तेजी है

विदेशी बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.07 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,535.43 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article