सेंसेक्स 983 और निफ्टी 275 अंक गिरकर बंद, ₹7 लाख करोड़ साफ, ये हैं स्टॉक मार्केट क्रैश की 5 वजह

Stock Market Crash Today 24 April 2026: आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी और सेंसेक्स सहित बाजार में चौतरफा बिकवाली के चलते निवेशकों को 7 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है।

Stock Market Crash Today (आज शेयर मार्केट क्रैश): शेयर मार्केट क्रैश आज शेयर बाजार में क्यों आई गिरावट। शेयर बाजार में शुक्रवार 24 अप्रैल, 2026 को बड़ा क्रैश देखने को मिला है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 1-1 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए हैं। इसके अलावा ब्रॉड और सेक्टोरल मार्केट में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

Market Crash 24 April शेयर बाजार क्रैश

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

बाजार की इस तेज गिरावट ने निवेशकों की संपत्ति पर बड़ा झटका दिया है। बीते सत्र में कुल मार्केट कैप करीब ₹466.10 लाख करोड़ था, जो आज घटकर लगभग ₹460.04 लाख करोड़ रह गया है। यानी एक ही दिन में करीब 7 लाख करोड़ रुपये की वैल्यू साफ हो गई। BSE Sensex और Nifty 50 में 1% से ज्यादा की गिरावट के साथ यह नुकसान हुआ है, जहां व्यापक बिकवाली के चलते लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी दबाव में आ गए और निवेशकों की दौलत तेजी से घटती नजर आई।

End of Feed