Stock Market: शेयर बाजार में बढ़त जारी, सेंसेक्स 147 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,800 के पार

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 22, 2024, 05:47 PM IST

Stock Market Closing: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का इंडेक्स निफ्टी लगातार छठे सत्र में बढ़त दर्ज करते हुए 41.30 अंक यानी 0.17 प्रतिशत बढ़कर 24,811.50 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 147.89 अंक यानी 0.18 फीसदी बढ़कर 81,053.19 पर बंद हुआ। ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत बढ़कर 76.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Stock Market Closing: ग्लोबल मार्केट में मजबूत रुख के बीच जिंस, दूरसंचार और उपभोक्ता शेयरों में खरीदारी के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को बढ़त जारी रही और सेंसेक्स 81,000 के स्तर पर जबकि निफ्टी 24,800 से ऊपर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 147.89 अंक यानी 0.18 फीसदी बढ़कर 81,053.19 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 331.15 अंक चढ़कर 81,236.45 पर पहुंच गया था।

Stock Market

शेयर बाजार।

इन शेयरों में रही तेजी

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का इंडेक्स निफ्टी लगातार छठे सत्र में बढ़त दर्ज करते हुए 41.30 अंक यानी 0.17 प्रतिशत बढ़कर 24,811.50 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के समूह में शामिल भारती एयरटेल 1.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे ज्यादा लाभ में रही। इसके बाद टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट्स का स्थान रहा। दूसरी तरफ महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, टीसीएस और पावरग्रिड सबसे अधिक नुकसान में रहे।

End of Feed