बिजनेस

BSE-NSE Holiday Update: क्या आज 18 अप्रैल गुड फ्राइडे के दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

is today Stock market holiday: गुड फ्राइडे के चलते आज BSE और NSE में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। जानिए 2025 में भारतीय शेयर बाजार की सभी छुट्टियों की पूरी सूची और बाजार अपडेट।

Image

आज 18 अप्रैल को नहीं हो रहा कोई कारोबार

Photo : iStock

Stock market holiday: गुड फ्राइडे के अवसर पर आज शुक्रवार, 18 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार — बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) — में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। आज के दिन इक्विटी, डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में सभी कारोबार बंद रहेंगे।

छुट्टी के बाद अब बाजार सोमवार, 21 अप्रैल से सामान्य रूप से खुलेंगे। इससे पहले भी इस महीने शेयर बाजार 10 अप्रैल (महावीर जयंती) और 14 अप्रैल (अंबेडकर जयंती) को बंद रहे थे।

2025 में शेयर बाजार की प्रमुख छुट्टियां

18 अप्रैल – गुड फ्राइडे

1 मई – महाराष्ट्र दिवस

12 मई – बुद्ध पूर्णिमा

15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस

27 अगस्त – गणेश चतुर्थी

5 सितंबर – ईद-ए-मिलाद

2 अक्टूबर – गांधी जयंती और दशहरा

21 अक्टूबर – दिवाली (लक्ष्मी पूजन)

22 अक्टूबर – दिवाली बलिप्रतिप्रदा

5 नवंबर – प्रकाश पर्व (गुरु नानक देव जयंती)

25 दिसंबर – क्रिसमस

शेयर बाजार अपडेट (17 अप्रैल)

गुरुवार को बाजार ने सप्ताह का समापन शानदार तेजी के साथ किया। सेंसेक्स 1,509 अंकों की उछाल के साथ 78,553.20 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 414 अंकों की बढ़त के साथ 23,851.65 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमश: 0.56% और 0.52% की मामूली बढ़त दर्ज की गई।

विश्लेषकों की राय

रिलिगेयर ब्रोकिंग के सीनियर वीपी अजीत मिश्रा ने बताया, "बाजार ने हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शानदार तेजी दिखाई, जिसमें बैंकिंग सेक्टर सबसे आगे रहा। निवेशकों की धारणा अब भी सकारात्मक बनी हुई है, खासकर मजबूत घरेलू संकेतकों के चलते।"

इन कंपनियों के नतीजों पर रहेगी नजर

सोमवार को इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं, जिससे बाजार की दिशा तय हो सकती है। विश्लेषकों का सुझाव है कि निवेशक "डिप पर खरीद" की रणनीति अपनाएं, खासकर ब्याज दरों से प्रभावित सेक्टर्स में।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article