ET Now Global Business Summit 2024: यहां कई बबल हैं और एक बड़ा बबल है। यहां बड़ा बबल चीन है। यह बबल कभी-कभी ब्लास्ट भी होते हैं और चाइनीज लीडरशिप इन्हें मैनेज करने की कोशिश करती है। चीन बहुत अधिक कॉम्प्लेक्स में है। चीन को लेकर हम हतोत्साहित नहीं है। यह बात स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, बिल विंटर्स ने टाइम्स ग्रुप के ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट के 8वें संस्करण में कही। बता दें कि दो दिन चलने वाले इस समिट की अध्यक्षता प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।
ET Now Global Business Summit 2024
भारत के 141 करोड़ लोग देश की इकोनॉमी- बिल विंटर्स
ईटी नाउ के सीनियर एडिटर, अजय शर्मा के साथ बातचीत में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के सीईओ बिल विंटर्स ने कहा कि अमेरिका को लेकर निराश होने की जरुरत नहीं है। भारत के 141 करोड़ लोग देश की इकोनॉमी हैं। भारत की विकास दर 6.5 प्रतिशत है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका को लेकर निराश होने की जरुरत नहीं है। भारत के 141 करोड़ लोग देश की इकोनॉमी हैं। भारत की विकास दर 6.5 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि भारत में निवेश के दुनियाभर से कहीं ज्यादा अवसर उपलब्ध है। यहां पावर, पेट्रोकेमिकल, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में बहुत मौके हैं।
बिल विंटर्स ने कहा, "बाकी दुनिया भारत की तरह फलफूल नहीं रही है। यहां जबरदस्त लचीलापन है। दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं- अमेरिका और भारत ठीक चल रहे हैं। सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था मौलिक रूप से तेजी वाली है।"
भारत पर दाव लगा रहीं दुनियाभर की कंपनियां - बिल विंटर्स
भारत के मुकाबले अन्य देशों में बिजनेस खड़ा करना काफी मुश्किल है। यहीं कारण है कि दुनियाभर की कंपनियां भारत पर दाव लगा रही हैं, जिसमें सैमसंग, फास्कॉन और एप्पल जैसी कंपनियां बड़ा निवेश कर रही हैं। भारतीय बैंक भी बहुत सक्षम हैं।
