BSE स्मॉलकैप कंपनी HMA एग्रो इंडस्ट्रीज (HMA Agro Industries) के शेयरों में आज (16 मई) लगातार पांचवें दिन तेजी देखने को मिली। NSE पर यह शेयर हरे निशान में 33.10 रुपये पर खुला, जबकि पिछले सेशन में यह ₹32.91 पर बंद हुआ था। ट्रेडिंग के दौरान स्टॉक ने ₹33.80 का इंट्राडे हाई बनाया, जो 3.5% की बढ़त को दिखाता है। दोपहर करीब 2 बजे यह शेयर 2.35% की मजबूती के साथ ₹33.60 पर ट्रेड कर रहा था।
पिछले 5 दिनों में 11% की बढ़त
HMA Agro के शेयर बीते 5 ट्रेडिंग सत्रों में 11% तक का रिटर्न दे चुके हैं। यह स्टॉक वर्तमान में अपने 5-दिवसीय, 20-दिवसीय और 50-दिवसीय मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है, हालांकि यह अभी भी 100 और 200-दिवसीय मूविंग एवरेज से नीचे है।
HMA Natural Foods में इक्विटी अलॉटमेंट
कंपनी की ओर से दी गई एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, HMA Agro की सहायक कंपनी HMA Natural Foods ने ऋण को इक्विटी में बदलते हुए ₹10 फेस वैल्यू पर 30,37,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं। यह कुल ₹3.03 करोड़ का अलॉटमेंट है। ये शेयर कंपनी के डीमैट खाते में क्रेडिट हो चुके हैं, जिसकी पुष्टि CDSL से मिली है।
IPO और स्टॉक स्प्लिट की डिटेल्स
HMA Agro Industries ने जुलाई 2023 में अपना IPO लॉन्च किया था, जिसमें शेयर का इश्यू प्राइस ₹585 था। बाद में दिसंबर 2023 में कंपनी ने 10:1 के अनुपात में शेयरों का सब-डिविजन (स्टॉक स्प्लिट) घोषित किया था।
मार्केट कैप और परदर्शन
BSE SmallCap इंडेक्स का हिस्सा HMA Agro की मौजूदा मार्केट कैप ₹1,687 करोड़ है। BSE एनालिटिक्स के अनुसार, साल 2025 में अब तक इस शेयर में 18% और पिछले एक साल में 37% की गिरावट दर्ज की गई है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
