Bank Account में अभी भी पुराना मोबाइल नंबर है दर्ज? कहीं आपके सिर न आ जाए एक बड़ी मुसीबत

बहुत से लोग मोबाइल नंबर तो बदल देते हैं लेकिन बैंक अकाउंट में पुराने नंबर की ही जानकारी दर्ज रह जाती है। ऐसे में मोबाइल नंबर बदल लेने पर बैंक अकाउंट को लेकर कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं।

आज के समय में बैंकिंग से जुड़े कई कामों के लिए मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति अपना मोबाइल नंबर बदल लेता है, लेकिन बैंक अकाउंट में नया नंबर अपडेट नहीं करवाता तो आगे चलकर उसे कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं बैंक अकाउंट में पुराने मोबाइल नंबर दर्ज होने पर कौन-सी परेशानियां आ सकती हैं-

update bank mobile number

बैंक अकाउंट में पुराना मोबाइल नंबर है दर्ज तो क्या होगा? (Photo: iStock)

OTP मिलने में हो सकती है दिक्कत

बैंकिंग में OTP का इस्तेमाल कई तरह के कामों के लिए किया जाता है। अगर आपके बैंक रिकॉर्ड में पुराना मोबाइल नंबर दर्ज है तो बैंक की ओर से भेजा गया OTP उसी नंबर पर जा सकता है। ऐसे में नए नंबर पर OTP नहीं मिलेगा और जरूरी बैंकिंग प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो सकती है। खासतौर पर ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़े किसी काम के समय यह समस्या ज्यादा परेशान कर सकती है।

End of Feed