बिजनेस

PPF में शुरू करें निवेश और रिटायरमेंट पर हर महीने पाएं ₹61,500 की पेंशन, जानें इन्वेस्टमेंट का पूरा प्लान

PPF Calculator: अगर आपको शेयर बाजार से डर लगता है तो आपके लिए पीपीएफ एक बेस्ट निवेश स्कीम है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में निवेश कर आप अपने रिटायरमेंट को सुरक्षित बना सकते हैं।

Image

पेंशन

PPF Calculator: नौकरी में रहते हर महीने सैलरी आती है। लेकिन रिटायर होने पर यह सैलरी बंद हो जाती है। इसलिए नौकरी में रहते ही रिटायरमेंट की प्लानिंग करना बेहतर होता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में निवेश शुरू कर रिटायरमेंट के बाद हर महीने मंथली ₹61,500 की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। आइए आपको इसका पूरा कैलकुलेशन बातते हैं।

PPF एक पसंदीदा इन्वेस्टमेंट माध्यम

PPF दशकों से भारतीय निवेशकों के बीच एक पॉपुलर निवेश माध्यम है। इसकी वजह यह है कि यह सरकार द्वारा सपोर्टेड है, जो इसे सबसे सुरक्षित इन्वेस्टमेंट ऑप्शन में से एक बनाता है। इन्वेस्टर सेक्शन 80C (पुराने टैक्स सिस्टम के तहत) के तहत टैक्स डिडक्शन के लिए एलिजिबल हैं। PPF मैच्योरिटी पर टैक्स-फ्री है। अभी इस पर इंटरेस्ट रेट 7.1% सालाना है। पीपीएफ में आप 500 रुपये से लेकर सालाना 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इसकी लॉक-इन पीरियड 15 साल है, जिसे 5-साल के ब्लॉक में बढ़ाया जा सकता है।

कैसे पाएं मंथली ₹61,500 पेंशन

अगर आप हर साल पीपीएफ में 1.5 लाख रुपये निवेश करते हैं। इस पर सालाना 7.1% की दर से ब्याज मिलता है। 15 साल में आपका निवेशक बढ़कर 40.68 लाख रुपये हो जाएगा। आप इसे 20 साल (पहला 5-साल का एक्सटेंशन) तक जारी रहेंगे तो यह रकम बढ़कर 66.58 लाख और 25 साल (दूसरा 5-साल का एक्सटेंशन) तो रकम बढ़कर 1.04 करोड़ रुपये हो जाएगी। यानी 1 करोड़ रुपये तक पहुंचने के लिए, आपको 25 साल तक निवेश जारी रखना होगा।

अब 25 साल बाद निवेश करना बंद कर दें। बस पैसे को PPF में इन्वेस्टेड रहने देते हैं।

कुल रकम: 1.04 करोड़ रुपये

माना गया इंटरेस्ट रेट: 7.1%

सालाना इंटरेस्ट से कमाई: 1.04 करोड़ का 7.1% = सालाना 7.38 लाख रुपये

इंटरेस्ट से मंथली इनकम: 7.38 लाख ÷ 12 = 61,533 रुपये हर महीने

इस रकम को मंथली पेंशन माना जा सकता है, जबकि आपका 1.04 करोड़ का प्रिंसिपल अमाउंट जमा ही रहेगा।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article