बिजनेस

Starbucks के कर्मचारी ने लीक की रेसिपी, नौकरी से निकाले जाने से था नाराज

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 16, 2023, 11:56 AM IST

Starbucks fired employee: लीक हुई रेसिपीज में सभी आइटम्स को बनाने के लिए उपयोग होने वाली चीजों की मात्रा दी गई है। वैसे रेसिपी शेयर करना आम तौर पर गैरकानूनी नहीं है, लेकिन अगर यह नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट का उल्लंघन है तो एम्प्लॉई को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Image

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अब ये रेसीपीज वायरल हो रही है।

Photo : iStock

Starbucks fired employee: पॉपुलर कॉफी चेन स्टारबक्स के एक एक्स-एम्प्लॉई ने सोशल मीडिया पर कंपनी की सभी ड्रिंक्स की रेसिपी शेयर कर दी। दरअसल नौकरी से निकाले जाने के बाद कर्मचारी ये रेसिपी रिवील की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अब ये रेसीपीज वायरल हो रही है। रेसिपी को लीक करने वाला एम्प्लॉई कौन है और उसे किस कारण नौकरी से निकाला गया था अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

लीक हुई रेसिपीज में क्या

लीक हुई रेसिपीज में सभी आइटम्स को बनाने के लिए उपयोग होने वाली चीजों की मात्रा दी गई है। वैसे रेसिपी शेयर करना आम तौर पर गैरकानूनी नहीं है, लेकिन अगर यह नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट का उल्लंघन है तो एम्प्लॉई को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्टारबक्स ने अभी तक अपनी रेसिपीज के लीक से जुड़ा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

इस वजह से फेमस है स्टारबक्स

स्टारबक्स सिग्नेचर एस्‍प्रेसो ड्रिंक्स, जैसे कैपेचिनो, लैट्टेस, अमेरिकानो के लिए फेमस है। इसके अलावा कैफे मोचा, कैरामल मचियाटो, जावा चिप फ्रैप्पेचिनो और सिग्नेचर हॉट चॉकलेट के लिए भी यह लोकप्रिय है। अभी जो रेसिपी लीक हुई है उसमें वाइट चॉकलेट मोचा, वैनिला स्वीट क्रीम कोल्ड ब्रीयू, कोकोनटमिल्क वैनिला लैटे कॉफी जैसी ड्रिंक्स है।

1971 में सिएटल में खोला था पहला स्टोर

स्टारबक्स ने अपना पहला स्टोर साल 1971 में सिएटल के ऐतिहासिक पाइक प्लेस मार्केट में खोला था। इसके अभी दुनियाभर में 36,000 से ज्यादा स्टोर है। यह भारत में टाटा ग्रुप के साथ मिलकर अपनी कॉफी चेन ऑपरेट करती है। कंपनी भारत में टाटा ग्लोबल बेवरेजेज के साथ अक्टूबर 2012 में एंट्री ली थी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article