1 रु से भी कम का पेनी स्टॉक उछला, स्टैंडर्ड कैपिटल ने 170 करोड़ रु के NCDs अलॉट किए

Standard Capital Markets ने ₹170 करोड़ जुटाने के लिए 17,000 अनलिस्टेड, अनरेटेड और सुरक्षित NCDs का अलॉटमेंट किया है। यह फंडराइजिंग प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए की गई है। इससे पहले इसी हफ्ते कंपनी ने ₹130 करोड़ के 13,000 NCDs Series III के तहत जारी किए थे।

स्टैंडर्ड कैपिटल मार्केट्स (Standard Capital Markets) के शेयरों ने 15 मई को 2.56% की बढ़त के साथ 0.40 रुपये का उच्चतम स्तर छू लिया। यह उछाल तब आया जब कंपनी ने ₹170 करोड़ के नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर (NCDs) के अलॉटमेंट की घोषणा की। कंपनी के बोर्ड ने 14 मई 2025 को हुई बैठक में सीरीज IV के तहत 17,000 सुरक्षित, अनरेटेड और अनलिस्टेड NCDs को ₹1,00,000 प्रति डिबेंचर की दर से अलॉट करने को मंजूरी दी। ये डिबेंचर्स प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए जारी किए गए हैं।

Best stock under 100, JTL Industries share price target

Standard Capital शेयर।

Series III इश्यू भी पूरा, कुल फंडिंग ₹300 करोड़ के पार

कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि Series III के तहत पहले ही ₹130 करोड़ के 13,000 NCDs का अलॉटमेंट इस हफ्ते किया गया था। अब Series IV के साथ, कुल ₹300 करोड़ की फंडिंग पूरी हो चुकी है।

End of Feed