Sri Lotus Developers IPO: शाहरुख-अमिताभ बच्चन से जुड़ी कंपनी में लोगों ने जमकर लगाया पैसा, जानें शेयर अलॉटमेंट की तारीख और डिटेल्स

Sri Lotus Developers IPO: रियल एस्टेट सेक्टर में काम करने वाली कंपनी श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियल्टी लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 30 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक खुले इस पब्लिक इश्यू में निवेशकों ने खूब पैसा लगाया, जिसके चलते यह आईपीओ कुल 74.10 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए बाजार से कुल ₹792 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।

Sri Lotus Developers IPO: शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गजों से जुड़ी एक कंपनी के आईपीओ में निवेशकों ने दिल खोलकर पैसा लगाया है। जितनी चर्चा इस कंपनी के नाम और कनेक्शन को लेकर हुई, उतनी ही तेजी से इसका आईपीओ भी सब्सक्राइब हुआ। सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन तक यह इश्यू कई गुना भर गया और अब हर किसी की नजर टिकी है इस बात पर कि शेयर अलॉटमेंट कब होगा, और उन्हें कितना फायदा मिलेगा। अगर आपने भी इस आईपीओ में निवेश किया है, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि अलॉटमेंट कब होगा, कहां चेक कर सकते हैं स्टेटस और कितनी हो सकती है इसकी लिस्टिंग प्राइस सारी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलेगी।

Sri Lotus Developers IPO

Sri Lotus Developers IPO (Pic credit: Instagram)

जबरदस्त मिला रिस्पॉन्स

रियल एस्टेट सेक्टर में काम करने वाली कंपनी श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियल्टी लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 30 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक खुले इस पब्लिक इश्यू में निवेशकों ने खूब पैसा लगाया, जिसके चलते यह आईपीओ कुल 74.10 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए बाजार से कुल ₹792 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।

End of Feed