Spotify Layoff: 17% कर्मचारियों की छंटनी करेगी स्पॉटिफाई, 1500 लोगों की जाएगी नौकरी

Spotify Layoff 2023: ये स्पॉटिफाई में इस साल होने वाली तीसरी छंटनी होगी। इससे पहले कंपनी ने जनवरी में करीब छह प्रतिशत कर्मचारियों और जून में दो प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 में तीसरी बार छंटनी करेगी स्पॉटिफाई
  • 1500 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी
  • 17 फीसदी वर्कफोर्स को बाहर करेगी स्पॉटिफाई

Spotify Layoff 2023: ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस प्रोवाइडर कंपनी स्पॉटिफाई (Spotify) अपनी लागत कम करने और लाभ की स्थिति में पहुंचने (प्रॉफिटेबल बनने) के लिए दुनिया भर में लगभग 1,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी।

Spotify Layoff 2023

फिर छंटनी करेगी स्पॉटिफाई

यह स्पॉटिफाई में इस साल होने वाली तीसरी छंटनी होगी। इससे पहले कंपनी ने जनवरी में करीब छह प्रतिशत कर्मचारियों और जून में दो प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की थी। स्पॉटिफाई के चीफ एग्जेक्यूटिव ऑफिसर डेनियल इक ने सोमवार को कंपनी के ब्लॉग पर 17 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नौकरियों में यह कटौती 'स्ट्रेटेजी' के तहत की जा रही है, जिसमें कम वर्कफोर्स के साथ मुनाफे पर जोर दिया गया है।

End of Feed