बिजनेस

अब Spotify में होगी छंटनी ! इस हफ्ते हो सकती है शुरूआत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 01:52 PM IST

Spotify Lay off: Spotify ने साल 2019 में पॉडकास्टिंग पर बड़ा दांव लगाया था। और उसने पॉडकास्ट नेटवर्क, सॉफ्टवेयर क्रिएशन, होस्टिंग सर्विस और पॉपुलर शोज के अधिकार हासिल करने पर एक अरब डॉलर से ज्यादा खर्च कर दिए हैं।

Image

टेक कंपनियों में छंटनी का दौर

Spotify Layoff:टेक कंपनियों में छंटनी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब स्वीडिश म्यूजिक कंपनी Spotify ने कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है। कंपनी कितने कर्चमारियों को निकालेगी, इसकी डिटेल उसने अभी तक नहीं दी है। लेकिन इस हफ्ते वह छंटनी की शुरूआत कर सकती है। इसके पहले साल अक्टूबर 2022 स्पोटिफाई ने अपने Podcast के करीब 11 प्रोडक्ट को बंद कर दिया था। इसमें से कंपनी के 5 फीसदी कर्मचारियों पर असर हुआ था। जो या तो छंटनी का शिकार हुए या फिर उनके रोल में बदलाव किया गया था। कंपनी में इस समय 9800 कर्मचारी है। कंपनी ने 4.33 करोड़ के करीब एक्टिव यूजर्स हैं।

एक अरब डॉलर से ज्यादा कर दिए खर्च

Spotify ने साल 2019 में पॉडकास्टिंग पर बड़ा दांव लगाया था। और उसने पॉडकास्ट नेटवर्क, सॉफ्टवेयर क्रिएशन, होस्टिंग सर्विस और पॉपुलर शोज के अधिकार हासिल करने पर एक अरब डॉलर से ज्यादा खर्च कर दिए हैं। लेकिन इसके बावजूद पिछले साल कंपनी के शेयरों में 66 फीसदी गिरावट आ गई थी। जिसके बाद से निवेशकों का भरोसा डगमगाने लगा था। Spotify का दावा था कि अगले एक से दो सालों में कंपनी के पॉडकास्ट बिजनेस प्रोफिट कमाने लगेगा।

जनवरी में ये बड़ी टेक कंपनियां कर चुकी हैं छंटनी का ऐलान

साल 2023 का आगाज टेक कंपनियों के कर्मचारियों के लिए अच्छा नहीं रहा है। Spotify के पहले Amazon, Microsoft, Alphabet जैसी दिग्गज कंपनियां ने भी कॉस्ट कटिंग करने के लिए छंटनी का बड़ा ऐलान कर दिया है। असल में कोविड के दौरान कंपनियों ने कर्मचारियों की बंपर भर्तियां की लेकिन अब वह रणनीति कारगर होती नहीं दिख रही है और मंदी का साया बढ़ता जा रहा है। अमेजन ने 18000, माइक्रोसॉफ्ट ने 10,000 और अल्फाबेट ने 12,000 लोगों की छंटनी का ऐलान किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article