बिजनेस

SpiceJet Share Price : स्पाइसजेट के शेयरों में 20% का लगा अपर सर्किट, फंड जुटाने की है तैयारी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 7, 2023, 11:48 AM IST

SpiceJet Shares Price: पिछले एक महीने में, इस कम लागत वाली कैरियर कंपनी के स्टॉक में सेंसेक्स में 6 प्रतिशत की वृद्धि के मुकाबले 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Image

SpiceJet नए फंड जुटाने के विकल्पों पर चर्चा और विचार करने के लिए 11 दिसंबर को बैठक करेगी।

Photo : iStock

SpiceJet shares Price: स्पाइसजेट (SpiceJet ) के शेयरों में 7 दिसंबर को 20 प्रतिशत की तेजी आई है इस अपर सर्किट से इसका शेयर 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 52.29 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। इसके पीछे की वजह कंपनी द्वारा उसके बोर्ड के 11 दिसंबर को नई पूंजी जुटाने के विकल्पों पर विचार करने के लिए मीटिंग है। पिछले एक महीने में, इस कम लागत वाली कैरियर कंपनी के स्टॉक में सेंसेक्स में 6 प्रतिशत की वृद्धि के मुकाबले 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 6 दिसंबर को फाइल की गई एक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, स्पाइसजेट लागू नियमों के आधार पर इक्विटी शेयर या परिवर्तनीय प्रतिभूतियों को जारी करने के माध्यम से नए फंड जुटाने के विकल्पों पर चर्चा और विचार करने के लिए 11 दिसंबर को बैठक करेगी।

यह कदम राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) द्वारा अवैतनिक बकाए को लेकर विमान पट्टेदार विलिस लीज फाइनेंस द्वारा दायर एयरलाइन के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही शुरू करने की याचिका को खारिज करने के बाद उठाया गया है।

चार दिवालिया याचिकाएं

लगभग तीन विमान पट्टादाताओं ने बकाया भुगतान न करने पर 2023 में स्पाइसजेट के खिलाफ चार दिवालिया याचिकाएं दायर कीं हैं। पट्टादाताओं के अलावा, एक तकनीकी सेवा प्रदाता ने भी एयरलाइन के खिलाफ दिवालिया याचिका दायर की है। कर्ज के बोझ से दबी एयरलाइन पूरे भारत में परिचालन संबंधी व्यवधानों का सामना कर रही है, जिससे हाल ही में पुणे, पटना और नई दिल्ली हवाई अड्डों पर उड़ान सेवाओं में देरी हुई है। सितंबर तिमाही में प्रमोटरों ने स्पाइसजेट में अपनी हिस्सेदारी जून तिमाही के 58.98 फीसदी से घटाकर 56.53 फीसदी कर दी।

FII ने घटाई हिस्सेदारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भी सितंबर 2023 में अपनी हिस्सेदारी पिछली तिमाही के 0.35 प्रतिशत से घटाकर 0.29 प्रतिशत कर दी। दूसरी ओर, संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी सितंबर तिमाही में घटकर 0.31 प्रतिशत रह गई, जो पिछली तिमाही में 0.37 प्रतिशत थी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article