बिजनेस

मोदी सरकार के 'सस्ता सोना' वाली स्कीम का कमाल, एक लाख को बना दिया 2.30 लाख

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 24, 2023, 05:00 PM IST

Sovereign Gold Bond Scheme Return: नवंबर 2015 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की पहली किस्त 2684 रुपये प्रति ग्राम की दर से जारी हुई थी। इसका रिडंप्शन प्राइस अभी घोषित नहीं हुआ है।

Image

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम।

Photo : iStock

Sovereign Gold Bond Scheme Return: मोदी सरकार की 'सस्ता सोना' यानी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के बारे में आपने सुना ही होगा। दरअसल इस बॉन्ड की मेच्योरिटी 30 नवंबर को होने वाली है। ऐसे में पहली सीरीज में जिन निवेशकों ने एक लाख रुपये लगाए होंगे, उनका एक लाख रुपया बढ़कर अब 2.30 लाख रुपये के करीब हो गया होगा।

रिडंप्शन प्राइस अभी घोषित नहीं

नवंबर 2015 में इसकी पहली किस्त 2684 रुपये प्रति ग्राम की दर से जारी हुई थी। इसका रिडंप्शन प्राइस अभी घोषित नहीं हुआ है। इसका रिडंप्शन प्राइस आईबीजेए द्वारा जारी इस महीने के अंतिम तीन दिनों के सोने के औसत रेट से तय होगा। आज गोल्ड 999 की कीमत 6147 रुपये प्रति ग्राम है।

सोने की कीमत दोगुनी हुई

पिछले आठ सालों में इस कागजी सोने की कीमत दोगुनी से अधिक हो गई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने नवंबर 2015 में एसजीबी की पहली किस्त 2,684 रुपये प्रति ग्राम पर जारी की थी। हाल ही में RBI ने 2017-18 सीरीज एक के समय से पहले रिडंप्शन के लिए 6,116 रुपये प्रति यूनिट का रिडंप्शन प्राइस घोषित किया था। इसके अलावा निवेशकों को सालाना 2.75% का वार्षिक ब्याज भी मिलेगा।अभी ब्याज दर घटाकर 2.50 फीसद कर दी गई है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article