बिजनेस

सोने का भाव आज का 7 अगस्त 2025: लाख के पार सोना-चांदी मचा रहे धमाल, जानें 24K, 22K, 18K और 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 7 August 2025: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोना 1 लाख रुपए के पार पहुंच गया। इनकी कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार का असर पड़ता है। दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

सोना-चांदी के ताजा रेट क्या हैं? (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 7 August 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी ऊपर तो कभी नीचे हो रही हैं। लेकिन सोना ने 1 लाख रुपये पार कर धमाल मचा रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 100703 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 115250 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 24 कैरेट100452 रुपये प्रति 10 ग्राम100904 रुपये प्रति 10 ग्राम100703 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट100050 रुपये प्रति 10 ग्राम100500 रुपये प्रति 10 ग्राम100300 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट92014 रुपये प्रति 10 ग्राम92428 रुपये प्रति 10 ग्राम92244 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट75339 रुपये प्रति 10 ग्राम75678 रुपये प्रति 10 ग्राम75527 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट58764 रुपये प्रति 10 ग्राम59029 रुपये प्रति 10 ग्राम58911 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999113485 रुपये प्रति किलो114505 रुपये प्रति किलो115250 रुपये प्रति किलो

पिछले दिन क्या थे सोना-चांदी के भाव

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि स्टॉकिस्ट की तरफ से लगातार खरीदारी किए जाने से बुधवार को भारत की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 99,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत पिछले बाजार सत्र में 98,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। दिल्ली में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार को 100 रुपये बढ़कर 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। मंगलवार को यह 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सर्राफा संघ ने बताया कि बुधवार को चांदी की कीमतें 500 रुपये बढ़कर 1,12,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं। पिछले सत्र में चांदी 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 17.51 डॉलर या 0.52 प्रतिशत गिरकर 3,363.35 डॉलर प्रति औंस रह गया। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर हाजिर चांदी 0.12 प्रतिशत घटकर 37.76 डॉलर प्रति औंस रह गई।

सोना-चांदी के भाव पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को सोने में मामूली सकारात्मक रुख रहा क्योंकि सुरक्षित निवेश की मांग आने से कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दवा आयात पर नए शुल्क की चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि शुल्क की शुरुआत कम होगी, लेकिन समय के साथ यह 250 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। इसके अतिरिक्त, ट्रंप ने संकेत दिया कि सेमीकंडक्टर और चिप्स पर शुल्क की घोषणा जल्द ही की जाएगी। गांधी ने कहा कि टैरिफ संबंधी इस अनिश्चितता ने कीमती धातुओं पर जोखिम बढ़ा दिया है। गांधी ने कहा कि सर्राफा कारोबारियों की नजर फेडरल रिजर्व के सदस्यों के भाषणों पर रहेगी जिससे सर्राफा कीमतों की दिशा के बारे में मार्गदर्शन मिल सकता है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण के उपाध्यक्ष (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी देखी गई और डॉलर सूचकांक में पिछले कुछ दिनों में सकारात्मक तेजी रहने से सोने की कीमतें कमजोर रहीं। अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा कि निवेशक अन्य देशों के साथ अमेरिका की व्यापार वार्ताओं पर कड़ी नजर रख रहे हैं। इसकी वजह यह है कि कोई भी नया शुल्क अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा सकता है और मुद्रास्फीति तेज हो सकती है जिसकी वजह से सोने की कीमतों को समर्थन मिल सकता है।

सोना का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 236 रुपये की तेजी के साथ 1,01,102 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 236 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,01,102 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 15,059 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में दिसंबर डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,372.73 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 230 रुपये की गिरावट के साथ 1,13,274 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 230 रुपये यानी 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,13,274 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 17,445 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.05 प्रतिशत की हानि के साथ 37.79 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article