सोने का भाव आज का 7 अक्टूबर 2025: सोना-चांदी के रेट में फिर उछाल, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 7 October 2025: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली रही है। नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इनकी कीमतों पर देश ही नहीं, दुनिया की परिस्थितियों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ ही चांदी के रेट भी।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 7 October 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,19,941 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 1,49,441 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 700 रुपये उछलकर 1,24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई। हालांकि चांदी अपने अपने उच्चतम स्तर से 3,400 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना गिरावट के साथ 3,958.18 डॉलर प्रति औंस पर रहा। मंगलवार को सोने की कीमत 3,977.45 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। वायदा कारोबार में सोने की कीमत मंगलवार को 1,20,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। चांदी में भी तेजी देखी गई। चांदी की वायदा कीमत 281 रुपये या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,47,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

Gold price today,Silver price today, Gold rate India, Silver rate India (2)

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 119249 रुपये प्रति 10 ग्राम119967 रुपये प्रति 10 ग्राम119941 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 118771 रुपये प्रति 10 ग्राम119487 रुपये प्रति 10 ग्राम119461 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 109232 रुपये प्रति 10 ग्राम109890 रुपये प्रति 10 ग्राम109866 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 89437 रुपये प्रति 10 ग्राम89975 रुपये प्रति 10 ग्राम89956 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 69761 रुपये प्रति 10 ग्राम70181 रुपये प्रति 10 ग्राम70166 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 148833 रुपये प्रति किलोग्राम149438 रुपये प्रति किलोग्राम149441 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमतें 2,700 रुपये की बड़ी छलांग लगाते हुए 1,23,300 रुपये के नए शिखर पर पहुंच गईं। यह उछाल विदेशी बाजारों में सुरक्षित निवेश की मांग और रुपये में कमजोरी के कारण आया। संघ ने बताया कि स्थानीय बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना उछलकर 1,23,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। इस तरह पीली धातु के भाव में एक ही कारोबारी सत्र में 2,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,20,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,700 रुपये बढ़कर 1,22,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। यह पिछले सत्र में 1,20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस साल अब तक सोने की कीमतों में 51,350 रुपये प्रति 10 ग्राम यानी 65.04 प्रतिशत की तेजी देखी गई है। सोने का भाव दिसंबर, 2024 में 78,950 प्रति 10 ग्राम पर था।

End of Feed