बिजनेस

सोने का भाव आज का 7 दिसंबर 2025: सोना-चांदी के ताजा रेट, जानें अपने शहर के 24k, 23k, 22k, 18k, 14k गोल्ड के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 7 December 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। लेकिन इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता है। आइए जानते हैं शहरों समेत देश में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमतें क्या हैं, साथ ही चांदी का भाव भी जानिए।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 7 December 2025 : सोना और चांदी के दाम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार दोपहर तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,28,592 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत घटकर 1,78,210 रुपये प्रति किलो हो गई। चूकिं शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत बढ़कर 1,32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। चांदी बढ़कर 1,83,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना बढ़कर 4,223.76 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी बढ़कर 58.17 डॉलर प्रति औंस हो गई। आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमत भी जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट 128592 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट 128077 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट 117790 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट 96444 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट 75226 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी 999 178210 रुपये प्रति किलोग्राम

भारत के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति10 ग्राम)

शहर24 कैरट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम22 कैरट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम18 कैरट सोना के भाव प्रति 10 ग्राम
दिल्ली₹130090₹119260₹97610
मुंबई₹129940₹119110₹97460
कोलकाता₹129940₹119110₹97460
चेन्नई₹130900₹119990₹100140
पटना₹129990₹119160₹97510
लखनऊ₹130090₹119260₹97610
गुडगांव₹130090₹119260₹97610
गाजियाबाद₹130090₹119260₹97610
नोएडा₹130090₹119260₹97610
जयपुर₹130090₹119260₹97610
अहमदाबाद₹129990₹119160₹97510
पुणे₹129940₹119110₹97460
मेरठ₹130090₹119260₹97610
लुधियाना₹130090₹119260₹97610
गुवाहाटी₹129940₹119110₹97460
इंदौर₹129990₹119160₹97510
कानपुर₹13009₹119260₹97610
चंडीगढ़₹130090₹119260₹97610
बैंगलोर₹129940₹119110₹97460
अयोध्या₹130090₹119260₹97610
भुवनेश्वर₹129940₹119110₹97460
केरल₹129940₹119110₹97460
रायपुर₹129940₹119110₹97460

पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक मजबूत वैश्विक रुख के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,300 रुपये बढ़कर 1,32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी। स्थानीय सर्राफा बाजार में, चांदी 3,500 रुपये बढ़कर 1,83,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 1,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 15.10 डॉलर बढ़कर 4,223.76 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 1.82 प्रतिशत बढ़कर 58.17 डॉलर प्रति औंस पर रही।

पिछले दिन सोना का वायदा भाव

मजबूत वैश्विक रुख के बाद शुक्रवार को सोने की वायदा कीमतें 1,30,829 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं, जबकि चांदी वायदा बढ़कर 1,82,426 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी डिलीवरी वाले सोना के वायदा अनुबंध की कीमत 751 रुपये या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 1,30,829 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। इसमें 13,154 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बृहस्पतिवार को सोना वायदा 1,30,078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

पिछले दिन चांदी का वायदा भाव

मार्च 2026 में डिलीवरी वाले चांदी वायदा अनुबंध की कीमत 4,288 रुपये या 2.41 प्रतिशत बढ़कर 1,82,426 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इसमें 14,384 लॉट के लिए कारोबार हुआ। पिछले बाजार सत्र में यह 1,78,138 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी का वायदा भाव

वैश्विक स्तर पर, फरवरी डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा का भाव 17.45 डॉलर बढ़कर 4,260.45 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि मार्च 2026 में डिलीवरी वाला चांदी अनुबंध 2.25 प्रतिशत बढ़कर 58.78 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

क्यों बढ़े दाम

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ब्रोकरेज फर्म कोटक सिक्योरिटीज ने एक मार्केट सर्कुलर में कहा कि सोना 4,205 डॉलर से ऊपर कारोबार कर रहा है क्योंकि निवेशक अगले हफ्ते फेडरल रिजर्व के दिसंबर नीति रुख पर साफ संकेतों के लिए अमेरिकी मंहगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत गिरकर 98.87 पर था। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सर्राफा की कीमतों को समर्थन मिला।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article