सोने का भाव आज का 5 मार्च 2026: रेट में 7600 रुपये की गिरावट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 5 March 2026: सोने की कीमतों में बदलाव जारी है। कभी ऊपर जाती है तो कभी नीचे आने लगती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 5 March 2026: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। चल रहे ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 7,600 रुपये या 4.4 प्रतिशत टूटकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव आज 0.98% गिरकर यानी 1576 रुपये लुढ़कर 1,59,949 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन 1,61,525 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना 1,63,030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,548 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। जो दोपहर तक गिरकर 1,59,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को 160586 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India, 24 carat gold price90.

सोना का ताजा भाव जानिए

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 162548 रुपये प्रति 10 ग्राम159850 रुपये प्रति 10 ग्राम160586 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 161897 रुपये प्रति 10 ग्राम159210 रुपये प्रति 10 ग्राम159943 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 148894 रुपये प्रति 10 ग्राम146423 रुपये प्रति 10 ग्राम147097 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट121911 रुपये प्रति 10 ग्राम119888 रुपये प्रति 10 ग्राम120440 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट95091 रुपये प्रति 10 ग्राम93512 रुपये प्रति 10 ग्राम93943 रुपये प्रति 10 ग्राम

End of Feed