बिजनेस

चांदी का भाव आज का 5 मार्च 2026: रेट में उलटफेर, 27700 रुपये लुढ़की कीमत, जानें पटना, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 5 March 2026: ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 5 March 2026 : ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। कभी कीमतें ऊपर चढ़ जाती है तो कभी नीचे आज जाती है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 27,700 रुपये या 9.23 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 2,72,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर मिलाकर) रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज 2.21% गिरकर यानी 5783 रुपये लुढ़कर 2,55,607 रुपये किलो हो गया। पिछले दिन 261390 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी आज सुबह 2,85,000 रुपये किलो है। कल 10,000 रुपये प्रति किलो गिरावट हुई थी। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक चांदी 2,71,347 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक गिरकर 2,57,800 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,64,212 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,850₹28,500₹2,85,000
मुंबई₹2,850₹28,500₹2,85,000
कोलकाता₹2,850₹28,500₹2,85,000
चेन्नई₹2,950₹29,500₹2,95,000
पटना₹2,850₹28,500₹2,85,000
लखनऊ₹2,850₹28,500₹2,85,000
मेरठ₹2,850₹28,500₹2,85,000
कानपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
अयोध्या₹2,850₹28,500₹2,85,000
गाजियाबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
नोएडा₹2,850₹28,500₹2,85,000
गुरुग्राम₹2,850₹28,500₹2,85,000
चंडीगढ़₹2,850₹28,500₹2,85,000
जयपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
लुधियाना₹2,850₹28,500₹2,85,000
गुवाहाटी₹2,850₹28,500₹2,85,000
इंदौर₹2,850₹28,500₹2,85,000
अहमदाबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
वडोदरा₹2,850₹28,500₹2,85,000
सूरत₹2,850₹28,500₹2,85,000
नागपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
पुणे₹2,850₹28,500₹2,85,000
नासिक₹2,850₹28,500₹2,85,000
बैंगलोर₹2,850₹28,500₹2,85,000
भुवनेश्वर₹2,950₹29,500₹2,95,000
कटक₹2,950₹29,500₹2,95,000
रायपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
हैदराबाद₹2,950₹29,500₹2,95,000
केरल₹2,950₹29,500₹2,95,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन चांदी का भाव

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते झगड़े के बीच बुधवार को चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और एनर्जी में रुकावट की संभावना ने इन्वेस्टर्स को सेफ हेवन एसेट्स की ओर धकेला। इस बीच MCX चांदी मई वायदा के लिए 1.84 प्रतिशत बढ़कर 2,70,200 रुपये प्रति किलो हो गया। हालांकि, कीमती धातुओं में बढ़त के बावजूद बुधवार को सिल्वर एक्सचेंज-ट्रेडेड फ़ंड्स (ETFs) में भारी गिरावट देखी गई बड़े सिल्वर ETFs 7.12 परसेंट गिरकर 7.43 परसेंट पर आ गए। MCX सिल्वर को Rs 2,50,000 और Rs 2,70,000 पर सपोर्ट है, और रेजिस्टेंस Rs 3,00,000 और Rs 3,20,000 पर है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article