बिजनेस

सोने का भाव आज का 5 मार्च 2026: रेट में 7600 रुपये की गिरावट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 5 March 2026: सोने की कीमतों में बदलाव जारी है। कभी ऊपर जाती है तो कभी नीचे आने लगती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 5 March 2026: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। चल रहे ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 7,600 रुपये या 4.4 प्रतिशत टूटकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव आज 0.98% गिरकर यानी 1576 रुपये लुढ़कर 1,59,949 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन 1,61,525 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना 1,63,030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,548 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। जो दोपहर तक गिरकर 1,59,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को 160586 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 162548 रुपये प्रति 10 ग्राम159850 रुपये प्रति 10 ग्राम160586 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 161897 रुपये प्रति 10 ग्राम159210 रुपये प्रति 10 ग्राम159943 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 148894 रुपये प्रति 10 ग्राम146423 रुपये प्रति 10 ग्राम147097 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट121911 रुपये प्रति 10 ग्राम119888 रुपये प्रति 10 ग्राम120440 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट95091 रुपये प्रति 10 ग्राम93512 रुपये प्रति 10 ग्राम93943 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹163030₹149450₹122310
मुंबई₹162880₹149300₹122160
कोलकाता₹162880₹149300₹122160
चेन्नई₹164950₹151200₹130390
पटना₹162930₹149350₹122210
लखनऊ₹163030₹149450₹122310
मेरठ₹163030₹149450₹122310
कानपुर₹163030₹149450₹122310
अयोध्या₹163030₹149450₹122310
गाजियाबाद₹163030₹149450₹122310
नोएडा₹163030₹149450₹122310
गुरुग्राम₹163030₹149450₹122310
चंडीगढ़₹163030₹149450₹122310
जयपुर₹163030₹149450₹122310
लुधियाना₹163030₹149450₹122310
गुवाहाटी₹162880₹149300₹122160
इंदौर₹162930₹149350₹122210
अहमदाबाद₹162930₹149350₹122210
सूरत₹162930₹149350₹122210
वडोदरा₹162930₹149350₹122210
पुणे₹162880₹149300₹122160
नागपुर₹162880₹149300₹122160
नासिक₹162910₹149330₹122190
बैंगलोर₹162880₹149300₹122160
भुवनेश्वर₹162880₹149300₹122160
कटक₹162880₹149300₹122160
केरल₹162880₹149300₹122160
रायपुर₹162880₹149300₹122160
हैदराबाद₹162880₹149300₹122160

पिछले दिन सोना का भाव

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते झगड़े के बीच बुधवार को सोने की कीमतें 1 परसेंट से अधिक बढ़ गईं, जिससे सेफ हेवन डिमांड बढ़ी। MCX पर सोना अप्रैल वायदा भाव 1.04 प्रतिशत बढ़कर 1,62,790 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। हालांकि कीमती धातुओं में बढ़त के बावजूद बुधवार को गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फ़ंड्स (ETFs) में भारी गिरावट देखी गई। जबकि गोल्ड ETFs 3 से 3.87 प्रतिशत के बीच गिरे। स्पॉट गोल्ड करीब 1 प्रतिशत बढ़कर $5,138.46 प्रति औंस हो गया, जबकि अप्रैल डिलीवरी के लिए US गोल्ड वायदा 0.5 परसेंट बढ़कर $5,147.10 हो गया।

जियोपॉलिटिकल उथल-पुथल और सेंट्रल बैंक की मजबूत खरीदारी की वजह से, 2025 में 64 परसेंट बढ़ने के बाद, गोल्ड इस साल अब तक 19 परसेंट उछला है। डॉलर इंडेक्स 0.15 प्रतिशत बढ़कर 99.20 पर पहुंच गया, जिससे विदेशी करेंसी में खरीदारों के लिए ग्रीनबैक-बैक्ड बुलियन महंगा हो गया, जिससे पीली धातु में और बढ़त पर रोक लग गई। एनालिस्ट का कहना है कि सोने को Rs 1,58,000 और Rs 1,62,000 पर सपोर्ट है, जबकि रेजिस्टेंस Rs 1,75,000 और Rs 1,80,000 पर है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article