बिजनेस

सोने का भाव आज का 5 जून 2026: रेट में जबरदस्त गिरावट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 5 June 2026: कैरेट के हिसाब से सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 5 June 2026 : मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से सोने की कीमतों ( gold rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 2.32% घटकर यानी 3620 रुपये गिरावट के साथ 1,52,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,55,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 1,56,086 रुपये प्रति 10 ग्राम था। दो दोपहर तक 1,54,190 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,54,238 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा जेवर खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 156086 रुपये प्रति 10 ग्राम154190 रुपये प्रति 10 ग्राम154238 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 155461 रुपये प्रति 10 ग्राम153573 रुपये प्रति 10 ग्राम153620 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 142975 रुपये प्रति 10 ग्राम141238 रुपये प्रति 10 ग्राम141282 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 117065 रुपये प्रति 10 ग्राम115643 रुपये प्रति 10 ग्राम115679 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 91310 रुपये प्रति 10 ग्राम90201 रुपये प्रति 10 ग्राम90229 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹155880₹142900₹116950
मुंबई₹155730₹142750₹116800
कोलकाता₹155730₹142750₹116800
चेन्नई₹157960₹144300₹121050
पटना₹155780₹142800₹116850
लखनऊ₹155880₹142900₹116950
अयोध्या₹155880₹142900₹116950
कानपुर₹155880₹142900₹116950
मेरठ₹155880₹142900₹116950
गुरुग्राम₹155880₹142900₹116950
चंडीगढ़₹155880₹142900₹116950
गाजियाबाद₹155880₹142900₹116950
नोएडा₹155880₹142900₹116950
जयपुर₹155880₹142900₹116950
लुधियाना₹155880₹142900₹116950
गुवाहाटी₹155730₹142750₹116800
इंदौर₹155780₹142800₹116850
अहमदाबाद₹155780₹142800₹116850
वडोदरा₹155780₹142800₹116850
सूरत₹155780₹142800₹116850
नागपुर₹155730₹142750₹116800
पुणे₹155730₹142750₹116800
नासिक₹155760₹142780₹116830
बैंगलोर₹155730₹142750₹116800
भुवनेश्वर₹155730₹142750₹116800
कटक₹155730₹142750₹116800
केरल₹155730₹142750₹116800
रायपुर₹155730₹142750₹116800
हैदराबाद₹155730₹142750₹116800

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से मिले समर्थन और पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच सोने की कीमत में 700 रुपये की तेजी आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपये बढ़कर 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई। इस बढ़त ने बुधवार को हुई 1,850 रुपये की गिरावट की आंशिक भरपाई कर दी, जबकि इससे पहले मंगलवार को 1,050 रुपये की बढ़त दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब एक प्रतिशत बढ़कर 4,471.79 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों के सुरक्षित निवेश की ओर रुख करने से वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 926 रुपये चढ़कर 10 ग्राम के 1.59 लाख रुपये पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अगस्त में आपूर्ति वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 926 रुपये यानी 0.58 प्रतिशत चढ़कर 1,59,445 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में कोमेक्स पर अगस्त में आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव 32.55 डॉलर यानी करीब एक प्रतिशत चढ़कर 4,499.45 डॉलर प्रति औंस हो गया। एक्सपर्ट्स के अनुसार, भू-राजनीतिक चिंताओं के बने रहने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण निवेशकों की रुचि कीमती धातुओं में बढ़ी, जिससे सोने की कीमतों को समर्थन मिला।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से कुछ समर्थन मिलने के बाद भी सोने की कीमत सीमित दायरे में बनी रही। मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बाद सोने की कीमतों में सुधार हुआ है। हालांकि, अमेरिका की मौद्रिक नीति के और सख्त होने के अनुमान और अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर बनी अनिश्चितता आगे की बढ़त को सीमित कर सकती है।

सोने की कीमतों में यह उछाल उस समय आया जब इजराइल और लेबनान के बीच सशर्त संघर्ष विराम के बाद कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखी गई। हालांकि, व्यापक वैश्विक परिदृश्य अभी भी अनिश्चित बना हुआ है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ने अभी तक संवर्धित यूरेनियम हटाने पर सहमति नहीं दी है। साथ ही ईरान के साथ चल रही बातचीत अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article