बिजनेस

सोने का भाव आज का 5 दिसंबर 2025: सोना-चांदी के रेट में फिर उछाल, जानें आपके शहर में क्या है 24k, 22k, 18k के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 5 December 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। लेकिन इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता है। आइए जानते हैं शहरों समेत देश में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमतें क्या हैं, साथ ही चांदी का भाव भी जानिए।

Sone ka bhav aaj ka 5 December 2025

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 5 December 2025 : सोना और चांदी के दाम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है हालांकि कभी-कभी गिरावट भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार दोपहर तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,28,592 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत घटकर 1,78,210 रुपये प्रति किलो हो गई। आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमत भी जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 127845 रुपये प्रति 10 ग्राम128578 रुपये प्रति 10 ग्राम128592 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 127333 रुपये प्रति 10 ग्राम128063 रुपये प्रति 10 ग्राम128077 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 117106 रुपये प्रति 10 ग्राम117777 रुपये प्रति 10 ग्राम117790 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 95884 रुपये प्रति 10 ग्राम96434 रुपये प्रति 10 ग्राम96444 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 74789 रुपये प्रति 10 ग्राम75218 रुपये प्रति 10 ग्राम75226 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 176625 रुपये प्रति किलोग्राम179025 रुपये प्रति किलोग्राम178210 रुपये प्रति किलोग्राम

भारत के शहरों में आज सोने के दाम प्रति 10 ग्राम

शहर24 कैरट सोना22 कैरट सोना18 कैरट सोना
दिल्ली₹12,9800₹11,8990₹9,7380
कोलकाता₹12,9650₹11,8840₹9,7230
मुंबई₹12,9650₹11,8840₹9,7230
चेन्नई₹13,1120₹12,0190₹10,0240
पटना₹12,9700₹11,8890₹9,7280
लखनऊ₹12,9800₹11,8990₹9,7380
जयपुर₹12,9800₹11,8990₹9,7380
अहमदाबाद₹12,9700₹11,8890₹9,7280
पुणे₹12,9650₹11,8840₹9,7230
मेरठ₹12,9800₹11,8990₹9,7380
लुधियाना₹12,9800₹11,8990₹9,7380
गुवाहाटी₹12,9650₹11,8840₹9,7230
इंदौर₹12,9700₹11,8890₹9,7280
कानपुर₹12,9800₹11,8990₹9,7380
सूरत₹12,9700₹11,8890₹9,7280
नागपुर₹12,9650₹11,8840₹9,7230
चंडीगढ़₹12,9800₹11,8990₹9,7380
नासिक₹12,9650₹11,8870₹9,7260
बैंगलोर₹12,9650₹11,8840₹9,7230
अयोध्या₹12,9800₹11,8990₹9,7380
भुवनेश्वर₹12,9650₹11,8840₹9,7230
केरल₹12,9650₹11,8840₹9,7230
रायपुर₹12,9650₹11,8840₹9,7230
हैदराबाद₹12,9650₹11,8840₹9,7230
कटक₹12,9650₹11,8840₹9,7230
गुडगांव₹12,9800₹11,8990₹9,7380
गाजियाबाद₹12,9800₹11,8990₹9,7380
नोएडा₹12,9800₹11,8990₹9,7380

पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का दाम 600 रुपये गिरकर 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 99.9 शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 1,32,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी। वहीं, चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। यह 900 रुपये टूटकर 1,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों समेत) रह गई, जबकि पिछले सत्र में यह 1,80,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,197.10 डॉलर प्रति औंस रह गया। इसके अलावा, विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी दो प्रतिशत टूटकर 57.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। बुधवार को यह 58.97 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।

वायदा बाजार में सोना-चांदी के भाव

वायदा बाजार में गुरुवार को सोने के भाव में 88 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट आई जबकि चांदी में 320 रुपये प्रति किलो की तेजी रही। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख तथा कमजोर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के साथ निवेशकों ने कारोबार में सतर्क रुख अपनाया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 88 रुपये यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,30,374 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें 13,122 लॉट के लिए कारोबार हुआ। हालांकि, मार्च 2026 अनुबंध के लिए चांदी वायदा भाव 320 रुपये यानी 0.18 प्रतिशत बढ़कर 1,82,672 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 13,820 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में, कॉमेक्स पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना वायदा 0.15 प्रतिशत टूटकर 4,225.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि मार्च अनुबंध वाली चांदी 0.25 प्रतिशत बढ़कर 58.76 डॉलर प्रति औंस हो गई। बुधवार को यह 59.65 डॉलर प्रति औंस के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अगले हफ्ते फेडरल ओपन मार्केट कमेटी के नीतिगत फैसले से पहले बाजार प्रतिभागियों की ओर से खरीदारी के अभाव और सजग रवैये के कारण गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोना अभी 4,193 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है क्योंकि मिले-जुले अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से और मजबूती आ रही है। उन्होंने कहा कि ताजा अमेरिकी रोजगार आंकड़ों से पता चला है कि नवंबर में पेरोल में गिरावट आई, जो वर्ष 2023 के बाद सबसे खराब डेटा है। इससे फेडरल रिजर्व द्वारा संभावित ब्याज दर कटौती पर दांव बढ़ गए हैं।

मेहता इक्विटीज लि. के उपाध्यक्ष (जिंस) राहुल कलंत्री ने कहा कि सोने में तेज उतार-चढ़ाव रहा। इसमें दिन के निचले स्तर से उछाल आया, लेकिन बढ़त बरकरार नहीं रह सकी। कलंत्री ने कहा कि बुधवार को जारी एडीपी की गैर-कृषि रोजगार रिपोर्ट उम्मीद से काफी कम रही। इससे फेडरल रिजर्व के अगले कदमों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। एडीपी राष्ट्रीय रोजगार रिपोर्ट आर्थिक आंकड़ों की एक मासिक रिपोर्ट है जो अमेरिका में गैर-कृषि क्षेत्र में निजी रोजगार के स्तर को बताती है। कलंत्री ने कहा कि कमजोर आंकड़ों ने डॉलर सूचकांक को 99 के स्तर से नीचे ला दिया। इससे कीमती धातुओं को और गति मिली। जैसे-जैसे आर्थिक अनिश्चितता गहराती जा रही है, निवेशक सोने की सुरक्षित निवेश क्षमता पर भरोसा कर रहे हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि निवेशक अब फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के बारे में नई जानकारी के लिए शुक्रवार को सितंबर के व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर अमेरिकी डॉलर और जोखिम से बचने के रुख से सर्राफा की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। बाजार सहभागियों के आगे की दिशा के लिए आगामी आंकड़ों और केंद्रीय बैंक अधिकारियों के टिप्पणियों पर नजर रखने के कारण अस्थिरता जारी रह सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article