बिजनेस

सोने का भाव आज का 4 मार्च 2026: रेट में तेजी, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 4 March 2026: सोने की कीमतों में उठापटक जारी है। कभी बढ़ती है तो कभी घटने लगती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 4 March 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध और होली के बीच सोने की कीमतों में कभी उछाल तो कभी गिरावट देखने को मिल रही है। आज फिर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में तेजी आई और 0.55% चढ़कर यानी 887 रुपये बढ़त के साथ 1,61,995 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन लुढ़कर 1,61,108 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना 1,64,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह तक 1,67,471 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर तक 1,61,322 घटकर रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,62,548 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट167471 रुपये प्रति 10 ग्राम161322 रुपये प्रति 10 ग्राम162548 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट166800 रुपये प्रति 10 ग्राम160676 रुपये प्रति 10 ग्राम161897 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट153403 रुपये प्रति 10 ग्राम147771 रुपये प्रति 10 ग्राम148894 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट125603 रुपये प्रति 10 ग्राम120992 रुपये प्रति 10 ग्राम121911 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट97971 रुपये प्रति 10 ग्राम94373 रुपये प्रति 10 ग्राम95091 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹164660₹150950₹123530
मुंबई₹164510₹150800₹123380
कोलकाता₹164510₹150800₹123380
चेन्नई₹165820₹152000₹131000
पटना₹164560₹150850₹123430
लखनऊ₹164660₹150950₹123530
कानपुर₹164660₹150950₹123530
अयोध्या₹164660₹150950₹123530
मेरठ₹164660₹150950₹123530
गाजियाबाद₹164660₹150950₹123530
नोएडा₹164660₹150950₹123530
गुरुग्राम₹164660₹150950₹123530
चंडीगढ़₹164660₹150950₹123530
जयपुर₹164660₹150950₹123530
लुधियाना₹164660₹150950₹123530
गुवाहाटी₹164510₹150800₹123380
इंदौर₹164560₹150850₹123430
अहमदाबाद₹164560₹150850₹123430
सूरत₹164560₹150850₹123430
नागपुर₹164510₹150800₹123380
पुणे₹164510₹150800₹123380
नासिक₹164540₹150830₹123410
बैंगलोर₹164510₹150800₹123380
वडोदरा₹164560₹150850₹123430
भुवनेश्वर₹164510₹150800₹123380
कटक₹164510₹150800₹123380
केरल₹164510₹150800₹123380
रायपुर₹164510₹150800₹123380
हैदराबाद₹164510₹150800₹123380

पिछले कारोबारी दिन सोना का भाव

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार पिछले कारोबारी दिन सोमवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते निवेशकों ने सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की ओर रुख किया, जिससे 99.9% शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का भाव 8,100 रुपये यानी 4.92% बढ़कर 1,72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पहुंच गया। इससे पहले यह 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 116.38 डॉलर या 2.21% चढ़कर 5,394.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिन सोना का वायदा भाव

Multi Commodity Exchange of India (एमसीएक्स) पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 5,811 रुपये यानी 3.6% बढ़कर 1,67,915 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक वायदा बाजार में भी मजबूती देखी गई, जहां सोना 161.8 डॉलर या 3.08% उछलकर 5,409.7 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

समाचार एजेंसी Press Trust of India (पीटीआई) के अनुसार, लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण सोमवार को सोने में तेज खरीदारी हुई। सप्ताहांत में ईरान पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त सैन्य हमलों के बाद हालात और गंभीर हो गए, जिससे वैश्विक वित्तीय बाजारों में अस्थिरता बढ़ी और निवेशकों ने बुलियन की ओर रुख किया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक HDFC Securities के सीनियर कमोडिटीज एनालिस्ट सौमिल गांधी ने बताया कि स्पॉट गोल्ड 2% से अधिक चढ़कर 5,400 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया, जो दो महीनों का उच्च स्तर है। उनका कहना है कि बढ़ते संघर्ष ने क्षेत्रीय स्थिरता, ऊर्जा ढांचे और वैश्विक व्यापार मार्गों को लेकर चिंता बढ़ा दी है, जिससे जोखिम वाली संपत्तियों पर दबाव आया है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक LKP Securities के जतीन त्रिवेदी के अनुसार, आने वाला सप्ताह अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस PMI, ADP नॉन-फार्म रोजगार और बेरोजगारी से जुड़े आंकड़े जारी होंगे, जिनका असर फेडरल रिजर्व की नीतिगत उम्मीदों पर पड़ सकता है और कीमतों में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक Motilal Oswal Financial Services के जिंस विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव के चलते वायदा कारोबार में भी तेजी बनी हुई है। वहीं IndusInd Securities के जिगर त्रिवेदी ने बताया कि क्षेत्रीय अस्थिरता और खाड़ी क्षेत्र में समुद्री यातायात पर असर से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है, जिससे सोना 5,400 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया।

त्रिवेदी के मुताबिक, फरवरी में सोना लगातार सातवें महीने बढ़त दर्ज करने में सफल रहा, जो 1973 के बाद सबसे लंबी तेजी मानी जा रही है। इस उछाल के पीछे भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीद और निवेशकों का पारंपरिक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर झुकाव प्रमुख कारण रहे।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article