बिजनेस

सोने का भाव आज का, 4 अगस्त 2025: सोना फिर 1 लाख के पार, चांदी में भी उछाल, जानें 24K, 22K, 18K और 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 4 August 2025: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इनकी कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार का असर पड़ता है।आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

सोने-चांदी का ताजा भाव (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 4 August 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी ऊपर तो कभी नीचे हो रही हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 100167 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी बढ़कर 111900 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 24 कैरेट98253 रुपये99759 रुपये100167 रुपये
सोना 23 कैरेट97860 रुपये99360 रुपये99766 रुपये
सोना 22 कैरेट90000 रुपये91379 रुपये91753 रुपये
सोना 18 कैरेट73690 रुपये74819 रुपये75123 रुपये
सोना 14 कैरेट57478 रुपये58359 रुपये58598 रुपये
चांदी 999109646 रुपये प्रति किलो111508 रुपये प्रति किलो111900 रुपये प्रति किलो

पिछले दिन सोने-चांदी के दाम

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, स्टॉकिस्टों की लगातार बिकवाली के चलते 99.9% शुद्धता वाला सोना 400 रुपये टूटकर 97,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 98,020 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 300 रुपये गिरकर 97,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में यह 97,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने की कीमतों में नरमी देखी गई, जहां यह करीब 3,290 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा था। इसका सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ा।

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को चांदी की कीमत 2,500 रुपये गिरकर 1,09,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। इससे पिछले सत्र में यह 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। न्यूयॉर्क में हाजिर चांदी की कीमत 0.75% गिरकर 36.44 डॉलर प्रति औंस हो गई।

विशेषज्ञों की राय

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी का कहना है कि यह गिरावट अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त मौद्रिक नीति और ब्याज दरों में कटौती के संकेत न मिलने के कारण आई है, जिससे निवेशकों की नजर में सर्राफा बाजार का आकर्षण घटा है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि सोने में गिरावट सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में मांग में कमी और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण आई है। डॉलर इस सप्ताह 2% से अधिक की बढ़त के साथ 9 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

सोने का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में शुक्रवार को अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 237 रुपये गिरकर 98,532 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें कुल 12,512 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि सोने का वायदा भाव 0.17% बढ़कर 3,295.60 डॉलर प्रति औंस रहा।

चांदी की वायदा कीमत

सेप्टेंबर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत भी 161 रुपये की गिरावट के साथ 1,09,811 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसमें कुल 20,541 लॉट का सौदा हुआ। विश्लेषकों के अनुसार, मौजूदा स्तरों पर बिकवाली की प्रवृत्ति ने चांदी की कीमतों पर दबाव डाला। न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.23% गिरकर 36.63 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article