सोने का भाव आज का 30 सितंबर 2025: राहत! फिर लुढ़के सोना-चांदी के रेट, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 30 September 2025: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली रही है। रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं। लेकिन आज फिर कीमतों गिरावट हुई। इनके दामों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ ही चांदी के रेट भी।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 30 September 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। लेकिन आज फिर गिरावट हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोना घटकर ₹1,15,349 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत घटकर ₹1,42,434 प्रति किलोग्राम हो गई। दूसरी ओर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सोमवार को दिल्ली में चांदी की कीमतें बढ़कर 1.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी, जबकि सोना भी 1,19,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया था। उधर वायदा कारोबार में भी सोने और चांदी का भाव सोमवार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। सोना चढ़कर 1,15,925 प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। चांदी बढ़कर 1,44,179 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं। दिनभर जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होंगे हम आपको अपडेट कराते रहेंगे।

durga puja, Gold price today,Silver price today, Gold rate India

सोना चांदी का ताजा भाव जानिये (तस्वीर-istock)

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धता सुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 115454 रुपये प्रति 10 ग्राम116903 रुपये प्रति 10 ग्राम115349 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 114992 रुपये प्रति 10 ग्राम116435 रुपये प्रति 10 ग्राम114887 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 105756 रुपये प्रति 10 ग्राम107083 रुपये प्रति 10 ग्राम105660 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 86591 रुपये प्रति 10 ग्राम87677 रुपये प्रति 10 ग्राम86512 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 67541 रुपये प्रति 10 ग्राम68388 रुपये प्रति 10 ग्राम67479 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 144387 रुपये प्रति 10 ग्राम145060 रुपये प्रति 10 ग्राम142434 रुपये प्रति 10 ग्राम

End of Feed