बिजनेस

सोने का भाव आज का 3 सितंबर 2026: आज सुबह क्या है रेट, जानें दिल्ली समेत अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 3 September 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 3 September 2026 : अमेरिका-ईरान में चल रहे संघर्ष के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव जारी है। आज बाजार ओपन होने पहले तक दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना करीब तीन सप्ताह के निचले स्तर 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह तक 0.09% बढ़कर यानी 142 रुपये तेजी के साथ 1,52,544 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,51,729 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियन्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,433.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52170 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। साथ ही जानिए आपके शहर में ताजा रेट क्या है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 3 सितंबर 2026

शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹152170₹139500₹114170
मुंबई₹152020₹139350₹114020
कोलकाता₹152020₹139350₹114020
चेन्नई₹152020₹139350₹117200
जयपुर₹152170₹139500₹114170
पटना₹152070₹139400₹114070
लखनऊ₹152170₹139500₹114170
मेरठ₹152170₹139500₹114170
कानपुर₹152170₹139500₹114170
अयोध्या₹152170₹139500₹114170
अलीगढ़₹152170₹139500₹114170
मुरादाबाद₹152170₹139500₹114170
मिर्जापुर₹152170₹139500₹114170
झांसी₹152170₹139500₹114170
गाजियाबाद₹152170₹139500₹114170
नोएडा₹152170₹139500₹114170
मथुरा₹152170₹139500₹114170
गोरखपुर₹152170₹139500₹114170
बरेली₹152170₹139500₹114170
प्रयागराज₹152170₹139500₹114170
गुरुग्राम₹152170₹139500₹114170
चंडीगढ़₹152170₹139500₹114170
लुधियाना₹152170₹139500₹114170
गुवाहाटी₹152020₹139350₹114020
जलगांव₹152020₹139350₹114020
इंदौर₹152070₹139400₹114070
अहमदाबाद₹152070₹139400₹114070
सूरत₹152070₹139400₹114070
पुणे₹152020₹139350₹114020
नागपुर₹152020₹139350₹114020
नासिक₹152050₹139380₹114050
बैंगलोर₹152020₹139350₹114020
वडोदरा₹152070₹139400₹114070
भुवनेश्वर₹152020₹139350₹114020
केरल₹152020₹139350₹114020
अमरावती₹152020₹139350₹114020
विशाखापत्तनम₹152020₹139350₹114020
मैसूर₹152020₹139350₹114020
विजयवाड़ा₹152020₹139350₹114020
कोयंबटूर₹152020₹139350₹117200
मंगलौर₹152020₹139350₹114020
मदुरै₹152020₹139350₹117200
रायपुर₹152020₹139350₹114020
बेलगाम₹152020₹139350₹114020
राजमुंदरी₹152020₹139350₹114020
हैदराबाद₹152020₹139350₹114020
कटक₹152020₹139350₹114020
दावनगेरे₹152020₹139350₹114020
बेल्लारी₹152020₹139350₹114020
सलेम₹152020₹139350₹117200
वेल्लोर₹152020₹139350₹117200
अमरावती₹152020₹139350₹114020
गुंटूर₹152020₹139350₹114020
नेल्लोर₹152020₹139350₹114020
काकीनाडा₹152020₹139350₹114020
तिरुपति₹152020₹139350₹114020
कडपा₹152020₹139350₹114020
अनंतपुर₹152020₹139350₹114020
वारंगल₹152020₹139350₹114020
निजामाबाद₹152020₹139350₹114020
खम्मम₹152020₹139350₹114020
बेरहामपुर₹152020₹139350₹114020
राउरकेला₹152020₹139350₹114020
राजकोट₹152070₹139400₹114070
वसई-विरार₹152050₹139380₹114050
औरंगाबाद₹152020₹139350₹114020
सोलापुर₹152020₹139350₹114020
भिवंडी₹152050₹139380₹114050
कोल्हापुर₹152020₹139350₹114020
लातूर₹152050₹139380₹114050
तिरुपुर₹152020₹139350₹117200
तिरुनेलवेली₹152020₹139350₹117200
त्रिची₹152020₹139350₹117200
संबलपुर₹152020₹139350₹114020
इरोड₹152020₹139350₹117200
कोच्चि₹152020₹139350₹114020
थाइन₹152020₹139350₹114020
अमृतसर₹152170₹139500₹114170
नागरकोइल₹152020₹139350₹117200
तिरुवनंतपुरम₹152020₹139350₹114020
तंजावुर₹152020₹139350₹117200
भोपाल₹152070₹139400₹114070
वाराणसी₹152170₹139500₹114170
गोवा₹152020₹139350₹114020
करूर₹152020₹139350₹117200
कुंभकोणम₹152020₹139350₹117200
नमक्कल₹152020₹139350₹117200
आगरा₹152170₹139500₹114170
धर्मपुरी₹152020₹139350₹117200
डिंडीगुल₹152020₹139350₹117200
तूतीकोरिन₹152020₹139350₹117200
कुड्डालोर₹152020₹139350₹117200
कांचीपुरम₹152020₹139350₹117200
कृष्णागिरी₹152020₹139350₹117200
विल्लुपुरम₹152020₹139350₹117200
कोविलपट्टी₹152020₹139350₹117200
तब मैं₹152020₹139350₹117200
तिरुवन्नामलाई₹152020₹139350₹117200
होसुर₹152020₹139350₹117200
कराइकुडी₹152020₹139350₹117200
पुदुक्कोट्टई₹152020₹139350₹117200
रामनाथपुरम₹152020₹139350₹117200
अम्बुर₹152020₹139350₹117200
कन्याकुमारी₹152020₹139350₹117200
नागपट्टिनम₹152020₹139350₹117200
विरुधुनगर₹152020₹139350₹117200
कल्लाकुरिची₹152020₹139350₹117200
पोलाची₹152020₹139350₹117200
अर्काट₹152020₹139350₹117200
पलानी₹152020₹139350₹117200
अरियालूर₹152020₹139350₹117200
मोहाली₹152170₹139500₹114170
परमाकुदी₹152020₹139350₹117200
पेरम्बलूर₹152020₹139350₹117200
जयनकोंडम₹152020₹139350₹117200
कोडईकनाल₹152020₹139350₹117200
ऊटी₹152020₹139350₹117200
रामेश्वरम₹152020₹139350₹117200
शिवगंगा₹152020₹139350₹117200
तिरुवरुर₹152020₹139350₹117200
त्रिशूर₹152020₹139350₹114020
पांडिचेरी₹152020₹139350₹117200
चित्रदुर्ग₹152020₹139350₹114020
गडग₹152020₹139350₹114020
बागलकोट₹152020₹139350₹114020
मंड्या₹152020₹139350₹114020
भद्रावती₹152020₹139350₹114020
कोलार₹152020₹139350₹114020
तुमकुर₹152020₹139350₹114020
कोल्लम₹152020₹139350₹114020
अलाप्पुझा₹152020₹139350₹114020
कोट्टायम₹152020₹139350₹114020
पलक्कड़₹152020₹139350₹114020
मलप्पुरम₹152020₹139350₹114020
कोझिकोड₹152020₹139350₹114020
कन्नूर₹152020₹139350₹114020
आगे आप बुलियन्स के मुताबिक 24, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट के सोने के ताजा रेट देख सकते हैं।
सोने की शुद्धता10 ग्राम का भाव
24 कैरेट₹1,53,020
22 कैरेट₹1,40,268
20 कैरेट₹1,27,517
18 कैरेट₹1,14,765
16 कैरेट₹1,02,013
14 कैरेट₹89,262
12 कैरेट₹76,510
10 कैरेट₹63,758

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

वैश्विक बाजार में कमजोरी के रुख के कारण बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार छठे सत्र में गिरावट जारी रही और यह 2,100 रुपये टूटकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत मंगलवार के 1,58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 2,100 रुपये टूटकर करीब तीन सप्ताह के निचले स्तर 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। पिछले छह कारोबारी सत्रों में इस कीमती धातु की कीमत में 11,000 रुपये की गिरावट आई है। 25 अगस्त को इसकी कीमत 1,67,100 रुपये दर्ज की गई थी। सोना आखिरी बार 14 अगस्त को मौजूदा स्तर के आसपास देखा गया था, जब इसकी कीमत 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 25.24 डॉलर या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 4,303.12 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन सोना का वायदा भाव क्या रहा

अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरू हुई सैन्य झड़पों के कारण तेल की कीमतें बढ़ गईं और महंगाई तथा ब्याज दरों को लेकर चिंताएं भी बढ़ गईं। वायदा कारोबार में बुधवार को सोने वायदा कीमतों में लगातार 7वें दिन गिरावट आई और भाव 1,559 रुपये टूटकर 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोना के अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,559 रुपये यानी 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,50,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मंगलवार को यह 1,51,729 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोना के दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव भी 1,753 रुपये यानी 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,51,540 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पहले यह 1,53,293 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक बाजार, न्यूयॉर्क में दिसंबर अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा लगातार चौथे सत्र में गिरे और यह 46.46 डॉलर (यानी 1.06 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,349.94 डॉलर प्रति औंस रह गए।

क्या कहते हैं एक्सपट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को कीमती धातुओं पर भारी बिकवाली का दबाव रहा और हाजिर सोना तीन सप्ताह से ज्यादा समय के निचले स्तर पर आ गया। चॉइस ब्रोकिंग में जिंस एवं करेंसी विश्लेषक-तकनीकी शोध आमिर मकदा ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल की कीमतें बढ़ी हैं और महंगाई तथा ब्याज दरें बढ़ने की आशंका पैदा हुई है, जिससे चांदी पर दबाव बढ़ा है। मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंकाओं के बीच हाजिर सोने की कीमतें दबाव में हैं।

बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि ईरान के सैन्य ठिकानों पर हाल ही में हुए अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में तेहरान ने बहरीन, कुवैत, जॉर्डन और इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है, जिससे एक बड़े संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article