बिजनेस

सोने का भाव आज का 29 मई 2026: रेट में उलटफेर, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 29 May 2026: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच कैरेट के हिसाब से सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 29 May 2026 : पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका तनाव के चलते सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद सोने की कीमतों में फिर गिरावट शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 0.87% घटकर यानी 1365 रुपये गिरावट के साथ 1,55,560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,56,925 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,600 रुपये बढ़कर 1.62 लाख रुपये (सभी टैक्स समेंत) प्रति 10 ग्राम हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट वाला सोना 1,56,072 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। जो दोपहर तक 1,57,043 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम तक 1,56,463 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,790 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 156072 रुपये प्रति 10 ग्राम157043 रुपये प्रति 10 ग्राम156463 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 155447 रुपये प्रति 10 ग्राम156414 रुपये प्रति 10 ग्राम155836 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 142962 रुपये प्रति 10 ग्राम143851 रुपये प्रति 10 ग्राम143320 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 117054 रुपये प्रति 10 ग्राम117782 रुपये प्रति 10 ग्राम117347 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 91302 रुपये प्रति 10 ग्राम91870 रुपये प्रति 10 ग्राम91531 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹157790₹144650₹118380
मुंबई₹157640₹144500₹118230
पटना₹157690₹144550₹118280
लखनऊ₹157790₹144650₹118380
मेरठ₹157790₹144650₹118380
अयोध्या₹157790₹144650₹118380
कानपुर₹157790₹144650₹118380
गाजियाबाद₹157790₹144650₹118380
नोएडा₹157790₹144650₹118380
गुरुग्राम₹157790₹144650₹118380
चेन्नई₹159280₹146000₹122550
चंडीगढ़₹157790₹144650₹118380
जयपुर₹157790₹144650₹118380
लुधियाना₹157790₹144650₹118380
गुवाहाटी₹157640₹144500₹118230
इंदौर₹157690₹144550₹118280
अहमदाबाद₹157690₹144550₹118280
वडोदरा₹157690₹144550₹118280
सूरत₹157690₹144550₹118280
नागपुर₹157640₹144500₹118230
पुणे₹157640₹144500₹118230
नासिक₹157670₹144530₹118260
बैंगलोर₹157640₹144500₹118230
भुवनेश्वर₹157640₹144500₹118230
कटक₹157640₹144500₹118230
रायपुर₹157640₹144500₹118230
हैदराबाद₹157640₹144500₹118230
केरल₹157640₹144500₹118230

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का भाव

अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव और सुरक्षित निवेश के रूप में डॉलर की बढ़ती मांग के कारण निवेशकों ने सोने को लेकर सतर्क रुख अपनाया। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,100 रुपये टूटकर 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। इससे पहले मंगलवार को इसका भाव 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव देखने को मिला। हाजिर सोना 1.03 प्रतिशत गिरकर 4,461.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिन वायदा बाजार में सोने का भाव

वायदा कारोबार में भी बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में जून डिलीवरी वाले सोने का भाव 561 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत गिरकर 1,57,055 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं अगस्त डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 521 रुपये यानी 0.32 प्रतिशत घटकर 1,60,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इस दौरान 5,338 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर अगस्त डिलीवरी वाला कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स भी गिरावट के साथ 4,518.87 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

अमेरिका-ईरान तनाव और महंगाई की चिंता

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता को लेकर बनी अनिश्चितता ने कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा दिया है। ऊर्जा कीमतों में संभावित तेजी और वैश्विक व्यापार में बाधा की आशंका के कारण निवेशक सतर्क बने हुए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के मुताबिक, निकट भविष्य में किसी समझौते की संभावना कम दिख रही है, जिससे महंगाई लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रहने की चिंता बढ़ गई है।

डॉलर मजबूत होने से सोने पर दबाव

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक कोटक सिक्योरिटीज की सहायक उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा कि हाजिर सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस से नीचे कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी में भी दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि दक्षिणी ईरान में अमेरिका के नए हमलों के बाद सुरक्षित निवेश के तौर पर डॉलर की मांग बढ़ी है। डॉलर की मजबूती का असर सोने की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है और मंगलवार की गिरावट बुधवार को भी जारी रही।

भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर टिकी बाजार की नजर

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह के अनुसार, कीमती धातुओं के बाजार में इस समय भू-राजनीतिक घटनाक्रमों का गहरा असर देखने को मिल रहा है। बाजार एक्सपर्ट्स का मानना है कि कमजोर वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सतर्क कारोबारी धारणा के चलते घरेलू वायदा बाजार में सोना लगातार दबाव में बना हुआ है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article