बिजनेस

सोने का भाव आज का 28 मई 2026: क्या है ताजा रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 28 May 2026: बकरीद के दिन कैरेट के हिसाब से सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 28 May 2026 : पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1.25% लुढ़क कर यानी 1966 रुपये गिरावट के साथ 1,55,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,57,616 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में इस साल 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1100 रुपये घटकर 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना गिरकर 4,461.02 डॉलर प्रति औंस रह गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार को बाजार बंद होने तक 1,56,072 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चूंकि आज बकरीद की वजह से बाजार बंद है इसलिए आज यही भाव मान्य रहेगा। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट (999) 156072 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट (995) 155447 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट (916) 142962 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट (750) 117054 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट (585) 91302 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹156060₹143050₹117040
मुंबई₹156060₹143050₹117040
पटना₹156060₹143050₹117040
कोलकाता₹156060₹143050₹117040
चेन्नई₹158180₹145000₹121600
लखनऊ₹156060₹143050₹117040
मेरठ₹156060₹143050₹117040
कानपुर₹156060₹143050₹117040
अयोध्या₹156060₹143050₹117040
गाजियाबाद₹156060₹143050₹117040
नोएडा₹156060₹143050₹117040
गुरुग्राम₹156060₹143050₹117040
चंडीगढ़₹156060₹143050₹117040
जयपुर₹156060₹143050₹117040
लुधियाना₹156060₹143050₹117040
गुवाहाटी₹156060₹143050₹117040
इंदौर₹156060₹143050₹117040
अहमदाबाद₹156060₹143050₹117040
वडोदरा₹156060₹143050₹117040
सूरत₹156060₹143050₹117040
पुणे₹156060₹143050₹117040
नागपुर₹156060₹143050₹117040
नासिक₹158320₹145120₹118740
बैंगलोर₹156060₹143050₹117040
भुवनेश्वर₹156060₹143050₹117040
कटक₹156060₹143050₹117040
रायपुर₹156060₹143050₹117040
हैदराबाद₹156060₹143050₹117040
केरल₹156060₹143050₹117040

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव और सुरक्षित निवेश के रूप में डॉलर की बढ़ती मांग के कारण निवेशकों ने सोने को लेकर सतर्क रुख अपनाया। कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें 1,100 रुपये गिरकर 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,100 रुपये घटकर 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। मंगलवार को बाजार बंद होने के समय इसकी कीमत 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 1.03 प्रतिशत गिरकर 4,461.02 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमतें 561 रुपये गिरकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता और ऊर्जा की ऊंची कीमतों से पैदा होने वाले महंगाई के दबाव को लेकर व्यापारियों ने सतर्कता बरती। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने के जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 561 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,57,055 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसी प्रकार, सोने के अगस्त माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 521 रुपये यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,60,340 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 5,338 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर अगस्त डिलीवरी वाला कॉमेक्स सोना वायदा गिरावट के साथ 4,518.87 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही, क्योंकि अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में किसी समझौते की उम्मीदें कम होने से ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी और वैश्विक व्यापार प्रवाह में संभावित रुकावटों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इससे यह डर पैदा हो गया है कि महंगाई लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक कोटक सिक्योरिटीज में सहायक उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा कि हाजिर सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस से नीचे कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी दो प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 75 डॉलर से नीचे आ गई है। दक्षिणी ईरान में अमेरिका के नए हमलों के बाद सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में डॉलर की मांग बढ़ने से डॉलर मजबूत हुआ है। यही कारण है कि मंगलवार को हुई गिरावट आज भी जारी रही।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि कीमती धातुओं के बाजारों में कारोबार के माहौल पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों का असर बना हुआ है। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों तथा निवेशकों की सतर्क कारोबारी धारणा के कारण घरेलू वायदा बाजार में सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article