बिजनेस

सोने का भाव आज का 26 फरवरी 2026: लुढ़के रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 26 February 2026: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी बढ़ती है तो कभी घटती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 26 February 2026 : सोने की कीमतों में उलटफेर जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये या करीब एक प्रतिशत घटकर 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना का वायदा भाव शाम तक 1.36% गिरकर यानी 2195 रुपये घटकर 1,58,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 161145 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना थोड़ी बढ़त के साथ 5,176.21 डॉलर प्रति औंस हो गया। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना घटकर 1,61,830 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट वाला सोना 1,59,008 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,59,043 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक घटकर 1,58,022 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही नीचे देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 159008 रुपये प्रति 10 ग्राम159043 रुपये प्रति 10 ग्राम158022 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 158371 रुपये प्रति 10 ग्राम158406 रुपये प्रति 10 ग्राम157389 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 145651 रुपये प्रति 10 ग्राम145683 रुपये प्रति 10 ग्राम144748 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 119256 रुपये प्रति 10 ग्राम119282 रुपये प्रति 10 ग्राम118517 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 93020 रुपये प्रति 10 ग्राम93040 रुपये प्रति 10 ग्राम92443 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹161830₹148350₹121410
मुंबई₹161680₹148200₹121260
कोलकाता₹161680₹148200₹121260
चेन्नई₹162770₹149200₹127650
पटना₹161730₹148250₹121310
लखनऊ₹161830₹148350₹121410
मेरठ₹161830₹148350₹121410
अयोध्या₹161830₹148350₹121410
कानपुर₹161830₹148350₹121410
गाजियाबाद₹161830₹148350₹121410
नोएडा₹161830₹148350₹121410
गुरुग्राम₹161830₹148350₹121410
चंडीगढ़₹161830₹148350₹121410
जयपुर₹161830₹148350₹121410
लुधियाना₹161830₹148350₹121410
गुवाहाटी₹161680₹148200₹121260
इंदौर₹161730₹148250₹121310
अहमदाबाद₹161730₹148250₹121310
सूरत₹161730₹148250₹121310
वडोदरा₹161730₹148250₹121310
नागपुर₹161680₹148200₹121260
नासिक₹161710₹148230₹121290
पुणे₹161680₹148200₹121260
बैंगलोर₹161680₹148200₹121260
भुवनेश्वर₹161680₹148200₹121260
कटक₹161680₹148200₹121260
केरल₹161680₹148200₹121260
रायपुर₹161680₹148200₹121260
हैदराबाद₹161680₹148200₹121260

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

मजबूत वैश्विक रुख और सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की खरीदारी जारी रहने से बुधवार को अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में लगातार 5वें कारोबारी दिन अपनी बढ़त जारी रखते हुए 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,000 रुपये या करीब एक प्रतिशत बढ़कर 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गया। पिछले दिन में यह 1,63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब एक प्रतिशत बढ़कर 5,181.46 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले दिन सोने के वायदा भाव

हाजिर मांग में तेजी से वायदा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 1,322 रुपये बढ़कर 1,61,291 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल में आपूर्ति वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1,322 रुपये या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 1,61,291 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गई। इसमें 1,671 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों का कहना है कि प्रतिभागियों के नए ऑर्डर के कारण सोने की कीमतों में वृद्धि हुई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में कॉमेक्स पर सोने के वायदा भाव में 0.98 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 5,194.01 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर लगातार अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के कारण कीमती धातुओं में सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी का धन प्रवाह बना रहा, जिससे बुधवार को सोने में मामूली बढ़त बनी रही। उन्होंने कहा कि शुल्क से जुड़ी मौजूदा अनिश्चितता, साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ज्यादा शुल्क लगाने की नई धमकियों ने वित्तीय बाजार को किनारे पर रखा है और सोने जैसे सुरक्षात्मक आस्तियों के लिए निवेशकों की मांग को मजबूत किया है। मिराए एसेट शेयरखान के जिंस और मुद्रा के प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि मंगलवार की बिकवाली में हाजिर सोने को हुए ज़्यादातर नुकसान की भरपाई हो गई है, जो सकारात्मक जोखिम लेने की धारणा और मजबूत डॉलर की वजह से हुआ था।

ऑगमोंट में शोध प्रमुख, रेनिशा चैनानी ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही कूटनीतिक बातचीत और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अनिश्चितता वैश्विक बाजार में भू-राजनीतिक जोखिम को बनाए हुए है, जिससे सर्राफा की कीमतों को और समर्थन मिल रहा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article