बिजनेस

सोने का भाव आज का 25 फरवरी 2026: रेट में तेजी बरकरार, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 25 February 2026: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 25 February 2026 : सोने की कीमतों में उठापटक जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में लगातार 5वें कारोबारी दिन अपनी बढ़त जारी रखते हुए 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,000 रुपये या करीब एक प्रतिशत बढ़कर 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गया। पिछले दिन में यह 1,63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना का वायदा भाव 0.64% बढ़कर यानी 1031 रुपये तेजी के साथ 1,61,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 159969 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब एक प्रतिशत बढ़कर 5,181.46 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना बढ़कर 1,62,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह तक 24 कैरेट वाला सोना 1,59,241 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो बढ़कर 1,59,823 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,59,008 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही नीचे देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 159241 रुपये प्रति 10 ग्राम159823 रुपये प्रति 10 ग्राम159008 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 158603 रुपये प्रति 10 ग्राम159183 रुपये प्रति 10 ग्राम158371 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 145865 रुपये प्रति 10 ग्राम146398 रुपये प्रति 10 ग्राम145651 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 119431 रुपये प्रति 10 ग्राम119867 रुपये प्रति 10 ग्राम119256 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 93156 रुपये प्रति 10 ग्राम93497 रुपये प्रति 10 ग्राम93020 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹162040₹148550₹121570
मुंबई₹161890₹148400₹121420
कोलकाता₹161890₹148400₹121420
चेन्नई₹162880₹149300₹127650
पटना₹161940₹148450₹121470
लखनऊ₹162040₹148550₹121570
मेरठ₹162040₹148550₹121570
अयोध्या₹162040₹148550₹121570
गाजियाबाद₹162040₹148550₹121570
नोएडा₹162040₹148550₹121570
चंडीगढ़₹162040₹148550₹121570
गुरुग्राम₹162040₹148550₹121570
जयपुर₹162040₹148550₹121570
लुधियाना₹162040₹148550₹121570
गुवाहाटी₹161890₹148400₹121420
इंदौर₹161940₹148450₹121470
कानपुर₹162040₹148550₹121570
अहमदाबाद₹161940₹148450₹121470
सूरत₹161940₹148450₹121470
वडोदरा₹161940₹148450₹121470
नागपुर₹161890₹148400₹121420
पुणे₹161890₹148400₹121420
नासिक₹161920₹148430₹121450
बैंगलोर₹161890₹148400₹121420
भुवनेश्वर₹161890₹148400₹121420
कटक₹161890₹148400₹121420
केरल₹161890₹148400₹121420
रायपुर₹161890₹148400₹121420
हैदराबाद₹161890₹148400₹121420

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

स्टॉकिस्ट की सतत लिवाली और कमजोर रुपये के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 400 रुपये बढ़कर 1,63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। स्थानीय बाजार विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी है। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार को 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 1.35 प्रतिशत घटकर 5,157.16 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले दिन सोना का वायदा भाव

अमेरिक टैरिफ से पैदा हुई ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच मंगलवार को वायदा ट्रेड में सोने की कीमतें 0.31 परसेंट गिरकर 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, अप्रैल डिलीवरी के लिए पीली धातु 496 रुपये या 0.31 परसेंट गिरकर 1,61,102 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई, जिसमें 7,587 लॉट का बिजनेस टर्नओवर हुआ। ग्लोबल मार्केट में, अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट के लिए कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स USD 28.16 या 0.54 परसेंट गिरकर USD 5,197.44 प्रति औंस पर आ गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ब्रोकरेज फर्म कोटक सिक्योरिटीज ने कहा कि ट्रेड पॉलिसी की अनिश्चितता और मिडिल ईस्ट टेंशन के कारण चार सेशन की बढ़त के बाद इन्वेस्टर्स के प्रॉफिट बुक करने से सोना USD 5,200 से नीचे फिसल गया। गिरावट के बावजूद, फिस्कल रिस्क के बीच हेजिंग डिमांड से बुलियन को सपोर्ट मिल रहा है, जबकि मार्केट अमेकिरी कॉन्फिडेंस और मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स की अहमियत का इंतजार कर रहे हैं। पिछले हफ़्ते सुप्रीम कोर्ट के पिछले साल लगाए गए कई लेवी पर रोक लगाने के बाद ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन अपने ग्लोबल टैरिफ एजेंडा को फिर से शुरू करना चाहता है।

इस फैसले के बाद, प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने नए 10 परसेंट टैरिफ का ऐलान किया, जो मंगलवार से लागू होगा। उन्होंने इसे बढ़ाकर 15 परसेंट करने की धमकी भी दी है। यह ऐसे समय में हुआ है जब फैसले के बाद कई देश अपनी ट्रेड पोजीशन पर फिर से सोच रहे हैं। यूरोपीय यूनियन ने अपने ट्रेड एग्रीमेंट के रेटिफिकेशन प्रोसेस को रोक दिया है, जबकि भारत ने अमेरिका के साथ बातचीत टाल दी है।

कारोबारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में गिरावट के बावजूद स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट की ओर से खरीदारी बढ़ने से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को समर्थन मिला। विश्लेषकों ने कहा कि रुपये में कमजोरी से अन्य मुद्रा धारकों के लिए सोना महंगा हो गया, जिससे वैश्विक कीमतों में गिरावट का असर कम हो गया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article