बिजनेस

सोने का भाव आज का 24 फरवरी 2026: रेट में फिर बदलाव, बढ़े या घटे, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 24 February 2026: सोने की कीमतों में तेजी बरकरार है। लेकिन आज फिर गिरावट शुरू हो गई। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 24 February 2026 : सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद आज गिरावट शुरू हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना का वायदा भाव 1.73% गिरकर यानी 2799 रुपये लुढ़कर 1,58,799 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,61,598 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। उधर दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतें 400 रुपये बढ़कर 1,63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। सोमवार को यह कीमती धातु 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना बढ़कर 1,61,930 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह तक 24 कैरेट वाला सोना 1,58,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। जो बढ़कर 1,59,503 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,59,241 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही नीचे देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 158220 रुपये प्रति 10 ग्राम159503 रुपये प्रति 10 ग्राम159241 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 157586 रुपये प्रति 10 ग्राम158864 रुपये प्रति 10 ग्राम158603 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 144930 रुपये प्रति 10 ग्राम146105 रुपये प्रति 10 ग्राम145865 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 118665 रुपये प्रति 10 ग्राम119627 रुपये प्रति 10 ग्राम119431 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 92559 रुपये प्रति 10 ग्राम93309 रुपये प्रति 10 ग्राम93156 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹161930₹148450₹121490
मुंबई₹161780₹148300₹121340
कोलकाता₹161780₹148300₹121340
चंडीगढ़₹161930₹148450₹121490
चेन्नई₹162440₹148900₹127300
पटना₹161830₹148350₹121390
लखनऊ₹161930₹148450₹121490
मेरठ₹161930₹148450₹121490
अयोध्या₹161930₹148450₹121490
कानपुर₹161930₹148450₹121490
गुरुग्राम₹161930₹148450₹121490
गाजियाबाद₹161930₹148450₹121490
नोएडा₹161930₹148450₹121490
जयपुर₹161930₹148450₹121490
लुधियाना₹161510₹148450₹121490
गुवाहाटी₹161780₹148300₹121340
इंदौर₹161410₹148350₹121390
अहमदाबाद₹161830₹148350₹121390
सूरत₹161830₹148350₹121390
वडोदरा₹161830₹148350₹121390
नागपुर₹161780₹148300₹121340
पुणे₹161780₹148300₹121340
नासिक₹161810₹148330₹121370
बैंगलोर₹161780₹148300₹121340
भुवनेश्वर₹161780₹148300₹121340
कटक₹161780₹148300₹121340
केरल₹161780₹148300₹121340
रायपुर₹161780₹148300₹121340
हैदराबाद₹161780₹148300₹121340

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के टैरिफ के खिलाफ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बढ़ती वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं के बीच मजबूत सुरक्षित-निवेश की मांग बढ़ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 3,300 रुपये या 2.06 प्रतिशत बढ़कर 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब एक प्रतिशत बढ़कर 5,151 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

पिछले दिन सोना का वायदा भाव

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के अनुरूप वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 2,946 रुपये की तेजी के साथ 1,59,822 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 2,946 रुपये यानी 1.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,59,822 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 7,515 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार, कॉमेक्स में सोना वायदा 96.61 डॉलर अथवा 1.9 प्रतिशत बढ़कर 5,177.51 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्यों बढ़े दाम, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

सोने में सोमवार को तेजी की गति बनी रही। दोनों धातुएं तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रही थीं, जिसे नए सिरे से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने का समर्थन मिला। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कॉमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि यह तेजी, ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ अमेरिकी अदालत के ऐतिहासिक फैसले के बाद आई। फैसले के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने शनिवार को वैश्विक टैरिफ दर को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की घोषणा करके अपने व्यापार एजेंडा को बनाए रखने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाया। गांधी ने कहा कि अचानक नीतिगत बदलाव ने वैश्विक अनिश्चितता को बढ़ा दिया है, दुनिया भर में कई सरकारें सावधानीपूर्वक प्रतिक्रिया दे रही हैं। कुछ व्यापार समझौतों की पुष्टि कर रही हैं, जबकि अन्य अमेरिका के अगले कदम की प्रतीक्षा कर रही हैं।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के कॉमोडिटी रिसर्च के प्रमुख हरेश वी ने कहा कि टैरिफ और उनकी वैधता को लेकर अनिश्चितता के बीच सोने की कीमतें बढ़ी हैं। भले ही अदालत टैरिफ को अमान्य मानता है, लेकिन चल रहा व्यापार तनाव अभी भी डॉलर पर दबाव डाल सकता है और सर्राफा को समर्थन दे सकते है। इंडसइंड सिक्योरिटीज के सीनियर अनुसंधान एक्सपर्ट्स जिगर त्रिवेदी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चढ़ गया, क्योंकि नए सिरे से टैरिफ चिंताओं ने सुरक्षित-संपत्ति की ओर बढ़ने को प्रेरित किया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article