सोने का भाव आज का 23 अक्टूबर 2025: लुढ़के सोना-चांदी के रेट, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 23 October 2025: भारत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इधर कुछ दिनों से कीमतों में जबरदस्त गिरावट हुई है। इनकी कीमतों पर देश-विदेश की आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों का असर पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे कि दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ ही जानिए आज चांदी का भाव क्या चल रहा है।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 23 October 2025 : कुछ दिनों को छोड़ दें तो भारत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। लेकिन हाल के दिनों में दोनों की कीमतों में जबरदस्त गिरावट हुई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने के दाम घटकर 1,23,354 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत घटकर 1,51,450 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोने का वायदा भाव 1800 रुपये या 1.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,23,657 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस बीच चांदी में भी तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी की वायदा कीमत 2,727 रुपये या 1.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,48,285 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वैश्विक स्तर पर भी सोना और चांदी की कीमतों में तेजी रही। कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 1.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,138.84 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत 0.89 प्रतिशत बढ़कर 48.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। अब IBJA के अनुसार 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव जानिए। दिनभर जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होंगे, हम आपको अपडेट कराते रहेंगे।

Gold price today, Silver price today, Gold rate India, Silver rate India

सोना-चांदी के ताजा रेट जानिए (तस्वीर-istock)

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट123907 रुपये प्रति 10 ग्राम123827 रुपये प्रति 10 ग्राम123354 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट123411 रुपये प्रति 10 ग्राम123331 रुपये प्रति 10 ग्राम122860 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट113499 रुपये प्रति 10 ग्राम113426 रुपये प्रति 10 ग्राम112992 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट92930 रुपये प्रति 10 ग्राम92870 रुपये प्रति 10 ग्राम92516 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट70486 रुपये प्रति 10 ग्राम72439 रुपये प्रति 10 ग्राम72162 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999152501 रुपये प्रति किलोग्राम151200 रुपये प्रति किलोग्राम151450 रुपये प्रति किलोग्राम

MCX पर सोने-चांदी की कीमतें

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार शाम के सत्र में सोने की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर वायदा अनुबंध ₹1,24,423 प्रति 10 ग्राम पर खुला, लेकिन जल्द ही फिसलकर ₹1,20,575 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया जो 10 अक्टूबर के बाद का सबसे निचला स्तर है। यह पिछले बंद भाव की तुलना में लगभग 6% की गिरावट दर्शाता है। इसी तरह, एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट आई और यह 4% टूटकर ₹1,44,000 प्रति किलोग्राम पर आ गई। स्पॉट गोल्ड की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भी बुधवार को तेज गिरावट देखने को मिली, जो 3% से अधिक गिरकर $4,007 प्रति औंस से नीचे आ गई। केवल दो दिनों में सोने की कीमतों में कुल मिलाकर लगभग 8% की गिरावट हो चुकी है। मंगलवार को सोने में 12 वर्षों की सबसे बड़ी 5% की एकदिनी गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले सप्ताह सोना ₹1,32,294 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था, जबकि अब ₹1,20,575 तक लुढ़क गया है यानी अपने शिखर से ₹12,000 की गिरावट। यह पिछले पांच वर्षों में सोने की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट मानी जा रही है।

End of Feed