बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज गुरुवार 23 अक्टूबर को बैंक बंद हैं या खुले हैं? कहां और क्यों, देखें RBI होलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today: आज गुरुवार 23 अक्टूबर 2025 है। आज कुछ राज्यों में भाई दूज, भाई बिज, चित्रगुप्त पूजा, भ्रातृद्वितीया और निंगोल चक्कौबा मनाई जा रही है। इस लिए वहां छुट्टी रहेगी। आपके मन में कंफ्यूजन है कि क्या आज बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai)। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए बैंक जाने से पहले यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखें।

Image

क्या आज बैंक बंद हैं, देखें होलिडे लिस्ट (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today: आज गुरुवार 23 अक्टूबर 2025 है। आज के दिन कुछ राज्यों में भाई दूज, भाई बिज, चित्रगुप्त पूजा, लक्ष्मी पूजा (दीपावली), भ्रातृद्वितीया और निंगोल चक्कौबा का त्योहार मनाया जा रहा है। इस वजह से कुछ राज्यों में छुट्टी है। आज के दिन यहां स्कूल, कॉलेज ऑफिस बंद रहेंगे। त्योहारों की तारीखों में इस अंतर के चलते पूरे भारत में बैंकों की छुट्टियों को लेकर भ्रम की स्थिति है। इसलिए बैंक जाने की प्लानिंग बनाने में हेल्प के लिए अक्टूबर महीने में बैंकों के बंद रहने की पूरी जानकारी यहां दी गई है। स्थानीय त्योहारों के आधार पर बैंकों में छुट्टी राज्यों में अलग-अलग होती हैं। आइए जानते हैं आज कहां बैंक बंद हैं।

23 अक्टूबर को कहां बंद रहेंगे बैंक, कहां नहीं

देश के कुछ चुनिंदा राज्यों में आज 23 अक्टूबर भाई दूज, भाई बिज, चित्रगुप्त पूजा, लक्ष्मी पूजा (दीपावली), भ्रातृद्वितीया और निंगोल चक्कौबा का त्योहार मनाया जा रहा है। इसलिए गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में आधिकारिक बैंक छुट्टी घोषित की गई है। इन राज्यों में गुरुवार 23 अक्टूबर को बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

अक्टूबर 2025 राज्यवार अवकाश

दिवाली के उत्सव के अंत का प्रतीक भाई दूज, मुख्यतः उत्तर भारत में मनाया जाता है। 23 अक्टूबर को, गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक भाईदूज (भाई बिज), चित्रगुप्त पूजा, लक्ष्मी पूजन जैसे त्योहारों के कारण बंद रहेंगे। बैंकों को शुक्रवार 24 अक्टूबर को व्यक्तिगत सेवाओं के लिए खुलेगा तथा उसके बाद 25 अक्टूबर (चौथे शनिवार) और 26 अक्टूबर (रविवार) को सप्ताहांत के लिए फिर बंद रहेगा।

अक्टूबर 2025 में बैंकों में बाकी छुट्टियां

  • 23 अक्टूबर (गुरुवार) - भाई बिज / भाईदूज / चित्रगुप्त पूजा / लक्ष्मी पूजा (दीपावली) / भ्रातृद्वितीया / निंगोल चक्कौबा के कारण गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 अक्टूबर (शनिवार) - चौथे शनिवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 अक्टूबर (रविवार) - रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अक्टूबर (सोमवार) - छठ पूजा (शाम की पूजा) के कारण कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 अक्टूबर (मंगलवार) - छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 अक्टूबर (शुक्रवार) - सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कारण अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे।

छुट्टियों में भी करें ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल

छुट्टियों के दौरान भी आप बिना किसी बाधा के ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। ये सेवाएं तभी प्रभावित होती हैं जब कोई तकनीकी समस्या या आधिकारिक सूचना जारी की जाती है। अगर आपको नकद पैसे की जरूरत पड़े, तो एटीएम मशीनें सामान्य रूप से काम करती रहती हैं। इसके अलावा, डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म जैसे बैंकिंग ऐप्स और UPI सेवाएं भी छुट्टियों में सुचारू रूप से चालू रहती हैं।

Bank Holiday: कब रहते हैं बैंक बंद?

बैंक सप्ताहांत के अलावा राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों पर बंद रहते हैं। इन छुट्टियों की तारीखें हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि प्रत्येक राज्य का अपना बैंक हॉलिडे कैलेंडर होता है। इसलिए यदि आप किसी दिन बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट अवश्य जांच लें, ताकि आपको किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article