बिजनेस

सोने का भाव आज का 22 दिसंबर 2025: नई ऊंचाई पर सोना, जानें 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम, पटना से मुंबई तक

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 22 December 2025: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं देश भर में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

जानिए सोने का ताजा रेट (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 22 December 2025 : सोने की कीमतों में कभी गिरावट तो कभी तेजी होती है। लेकिन अधिकांश रूख बढ़ोतरी का ही होता है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव 1,31,779 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 1,33,584 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया और शाम को बाजार बंद होने तक 1,33,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना सर्वकालिक उच्चतम स्तर को छू गया। फरवरी 2026 माह में आपूर्ति वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,628 रुपये यानी 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,35,824 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले हफ्ते सोने की कीमत में 574 रुपये, यानी 0.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं और आपके शहरों में क्या भाव चल रहा है।

आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट131779 रुपये प्रति 10 ग्राम133584 रुपये प्रति 10 ग्राम133970 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 131251 रुपये प्रति 10 ग्राम133049 रुपये प्रति 10 ग्राम133434 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट120710 रुपये प्रति 10 ग्राम122363 रुपये प्रति 10 ग्राम122717 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट98834 रुपये प्रति 10 ग्राम100188 रुपये प्रति 10 ग्राम100478 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट77091 रुपये प्रति 10 ग्राम78147 रुपये प्रति 10 ग्राम78373 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर के नाम24 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम22 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम18 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम
दिल्ली₹135430₹124050₹101610
मुंबई₹135280₹124000₹101460
कोलकाता₹135280₹124000₹101460
चेन्नई₹136150₹12,4800₹104200
पटना₹135330₹124050₹101510
लखनऊ₹135430₹124050₹101610
मेरठ₹135430₹124050₹101610
कानपुर₹135430₹124050₹101610
अयोध्या₹135430₹124050₹101610
गाजियाबाद₹135430₹124050₹101610
नोएडा₹135430₹124050₹101610
गुड़गांव₹135430₹124050₹101610
जयपुर₹135430₹124150₹101610
अहमदाबाद₹135330₹124050₹101510
पुणे₹135280₹124000₹101460
लुधियाना₹135430₹124050₹101610
गुवाहाटी₹135280₹124000₹101460
इंदौर₹135280₹124050₹101510
सूरत₹135330₹124050₹101510
चंडीगढ़₹135430₹124050₹101610
बैंगलोर₹135280₹124000₹101460
भुवनेश्वर₹135280₹124000₹101460
केरल₹135280₹124000₹101460
रायपुर₹135280₹124000₹101460
हैदराबाद₹135280₹124000₹101460

पिछले सत्र में सोने का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें लगभग स्थिर रहीं। गुरुवार के बंद भाव 1,36,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले शुक्रवार को यह मामूली बढ़त के साथ 1,36,515 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर दर्ज की गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 10.09 डॉलर या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,322.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

सोने का वायदा भाव

कमजोर वैश्विक संकेतों और कारोबारियों की लगातार दूसरे दिन मुनाफावसूली के चलते शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध का भाव 783 रुपये यानी 0.58 प्रतिशत गिरकर 1,33,738 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस अनुबंध में कुल 15,457 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, कॉमेक्स में फरवरी डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 10.1 डॉलर या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,354.4 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

विशेषज्ञों की राय

पीटीआई-भाषा के मुताबिक, रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने बताया कि सोना 4,350 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। यह अक्टूबर में बने रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब है और लगातार दूसरे सप्ताह बढ़त की ओर बढ़ रहा है। उनका कहना है कि अमेरिका में अपेक्षा से कम महंगाई के आंकड़ों के कारण ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं मजबूत हुई हैं, जिससे सोने को समर्थन मिल रहा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article