बिजनेस

सोने का भाव आज का 22 अगस्त 2025: सोने-चांदी की कीमतों में फिर तेजी, जानें 24K, 22K, 18K और 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 22 August 2025: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव हुआ। कई दिनों से गिरावट जारी है। इनकी कीमतों पर देश ही नहीं, विदेशी बाजारों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

सोना-चांदी का ताजा रेट जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 22 August 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव हुए। लगातार कई दिनों तक गिरावट के बाद फिर कीमतों में बढ़ोतरी हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 99358 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 113931 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेटदोपहर का रेटशाम का रेट
सोना 24 कैरेट99147 रुपये प्रति 10 ग्राम99242 रुपये प्रति 10 ग्राम99358 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट98750 रुपये प्रति 10 ग्राम98845 रुपये प्रति 10 ग्राम98960 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट90819 रुपये प्रति 10 ग्राम90906 रुपये प्रति 10 ग्राम91012 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट74360 रुपये प्रति 10 ग्राम74432 रुपये प्रति 10 ग्राम74519 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट58001 रुपये प्रति 10 ग्राम58057 रुपये प्रति 10 ग्राम58124 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999112690 रुपये प्रति किलो113931 रुपये प्रति किलो113906 रुपये प्रति किलो

पिछले दिन क्या थे सोने-चांदी के दाम

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली के बीच गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर 1,00,620 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 1,00,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना गुरुवार को 500 रुपये बढ़कर 1,00,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। पिछले सत्र में यह 99,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। संघ के मुताबिक, इसके अलावा गुरुवार को चांदी की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। बुधवार को यह 1,12,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में, न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,339.04 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। हाजिर चांदी भी 0.32 प्रतिशत गिरकर 37.78 डॉलर प्रति औंस रह गई।

क्यों बढ़े दाम ?

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक पिछले सत्र में सोने की कीमत तीन सप्ताह के निचले स्तर पर गिरने के बाद, सुरक्षित निवेश की मांग और सौदेबाजी की खरीदारी के चलते गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फ़ेडरल रिजर्व के गवर्नर के इस्तीफे की मांग से सुरक्षित निवेश की नई मांग को बढ़ावा मिला, जिससे केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता को लेकर चिंताएं बढ़ गईं। गांधी ने आगे कहा कि इस टिप्पणी के बाद, अमेरिकी डॉलर अपने हालिया उच्चस्तर से नीचे गिर गया, जिससे सोने की कीमतों को और समर्थन मिला।

कोटक सिक्योरिटीज में एवीपी जिंस शोध, कायनात चैनवाला ने कहा कि सोना 3,340 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर बना हुआ है क्योंकि निवेशक बेरोजगारी दावे, पीएमआई और मौजूदा घरों की बिक्री सहित प्रमुख अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों का इंतज़ार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि, मुख्य ध्यान जैक्सन होल संगोष्ठी में फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के भाषण पर बना हुआ है क्योंकि निवेशक मौद्रिक नीति में बदलाव के संकेतों पर कड़ी नजर रख रहे हैं, खासकर पिछले साल की टिप्पणियों के बाद, जिसमें ब्याज दरों में कटौती के चक्र की शुरुआत का संकेत दिया गया था। इस बीच, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जुलाई की बैठक के ब्योरे से पता चला है कि अधिकारी मुद्रास्फीति और श्रम बाजार को लेकर सतर्क हैं, और अधिकांश का मानना है कि ब्याज दरों में कटौती करना अभी जल्दबाजी होगी।

वायदा बाजार में सोने का भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में सोने का भाव बृहस्पतिवार को 254 रुपये की गिरावट के साथ 99,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अक्टूबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का भाव 254 रुपये या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 13,868 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेतों को बताया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,338.53 डॉलर प्रति औंस रहा।

वायदा बाजार में चांदी का भाव

वायदा बाजार में प्रतिभागियों के अपना दांव बढ़ाने से चांदी की वायदा कीमत बृहस्पतिवार को 130 रुपये की तेजी के साथ 1,12,683 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सितंबर में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 130 रुपये या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 1,12,683 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसमें 16,501 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37.88 डॉलर प्रति औंस रही।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article