सोने का भाव आज का 19 फरवरी 2026: रेट में फिर उलटफेर, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 19 February 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। अधिकांश रूख गिरावट का है। लेकिन कभी-कभी बढ़ोतरी भी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 19 February 2026 : सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,950 रुपये या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गया। पिछले सत्र में यह 1,56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा भाव 0.08% गिरकर यानी 119 रुपये गिरकर 154700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन 1,55,761 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना थोड़ा बढ़कर 4,991.24 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह तक सोना 1,51,584 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 1,54,735 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 154570 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,56,640 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, इससे पहले 29 जनवरी को सोना 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India

सोना का ताजा भाव जानिए

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 151584 रुपये प्रति 10 ग्राम154735 रुपये प्रति 10 ग्राम154570 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 150977 रुपये प्रति 10 ग्राम154115 रुपये प्रति 10 ग्राम153951 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 138851 रुपये प्रति 10 ग्राम141737 रुपये प्रति 10 ग्राम141586 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 113688 रुपये प्रति 10 ग्राम116051 रुपये प्रति 10 ग्राम115928 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 88677 रुपये प्रति 10 ग्राम90520 रुपये प्रति 10 ग्राम90424 रुपये प्रति 10 ग्राम

End of Feed