Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 19 August 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव हुए। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत घटकर 99168 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत घटकर 113165 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।
जानिए सोना-चांदी का ताजा रेट (तस्वीर-istock)
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट | दोपहर का रेट | शाम का रेट |
| सोना 24 कैरेट | 99623 रुपये प्रति 10 ग्राम | 99146 रुपये प्रति 10 ग्राम | 99168 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 23 कैरेट | 99224 रुपये प्रति 10 ग्राम | 98749 रुपये प्रति 10 ग्राम | 98771 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 22 कैरेट | 91255 रुपये प्रति 10 ग्राम | 90818 रुपये प्रति 10 ग्राम | 90838 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 18 कैरेट | 74717 रुपये प्रति 10 ग्राम | 74360 रुपये प्रति 10 ग्राम | 74376 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 14 कैरेट | 58280 रुपये प्रति 10 ग्राम | 58000 रुपये प्रति 10 ग्राम | 58013 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| चांदी 999 | 114050 रुपये प्रति किलो | 113165 रुपये प्रति किलो | 113625 रुपये प्रति किलो |
पिछले दिन क्या थे सोना-चांदी के भाव
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 1,00,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। शनिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत गुरुवार के 1,01,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव के मुकाबले 500 रुपये की गिरावट के साथ 1,00,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को सर्राफा बाजार बंद रहे। स्थानीय बाजार में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार को 1,00,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रही। हालांकि, सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को चांदी की कीमतें 1,000 रुपये बढ़कर 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं। पिछले कारोबार में यह 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पर रही थी। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में हाजिर सोना मामूली रूप से बढ़कर 3,349.29 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 0.35 प्रतिशत बढ़कर 38.14 डॉलर प्रति औंस पर रही।
सोने-चांदी पर एक्सपर्ट के विचार
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने में स्थिरता रही, पिछले शुक्रवार को अमेरिका-रूस बैठक में यूक्रेन मामले में कोई स्पष्ट समाधान नहीं निकला। हालांकि बातचीत का रुख सकारात्मक रहा। उन्होंने कहा कि इससे कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, क्योंकि शांति की दिशा में कोई भी प्रगति सोने पर दबाव डाल सकती है, जबकि समाधान में लंबे समय तक देरी से कीमतों को समर्थन मिलने की संभावना है। ऑग्मोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के विवरण जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इससे ब्याज दरों को उनके मौजूदा स्तर पर बनाए रखने के फैसले के लिए आगे के लिए कुछ संकेत मिल सकते हैं।
वायदा बाजार में सोने का भाव
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव सोमवार को 196 रुपये चढ़कर 1,00,034 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अक्टूबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 196 रुपये यानी 0.02 प्रतिशत बढ़कर 1,00,034 प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 12,789 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने के कीमतों में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में दिसंबर आपूर्ति के लिए कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,355.6400 डॉलर प्रति औंस रहा।
वायदा बाजार में चांदी के भाव
वायदा बाजार में प्रतिभागियों के अपना दांव बढ़ाने से चांदी की वायदा कीमत सोमवार को 201 रुपये की तेजी के साथ 1,14,144 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सितंबर में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 201 रुपये या 0.18 प्रतिशत बढ़कर 1,14,144 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसमें 14,609 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38.15 डॉलर प्रति औंस रही।
