बिजनेस

भारत में यहां बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा रिन्युअल एनर्जी पार्क, 2030 तक हम होंगे सबसे आगे

World Largest Renewable Park: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने IIT खड़गपुर के 75वें स्थापना दिवस पर कहा कि भारत ने 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) में वैश्विक अग्रणी बनने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने बताया कि गुजरात के कच्छ जिले के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा ऊर्जा पार्क बनाया जा रहा है।

Image

गौतम अडानी ने कहा कि गुजरात के कच्छ जिले में दुनिया का सबसे बड़ा रिन्युअल एनर्जी पार्क बना रहे हैं। (तस्वीर-X)

World Largest Renewable Park : अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने आईआईटी-खड़गपुर के 75वें स्थापना दिवस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने 2030 तक इस क्षेत्र में दुनिया में अग्रणी बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है। साथ उन्होंने बताया कि हम गुजरात के कच्छ जिले के खावड़ा क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क विकसित कर रहे हैं, जिसकी क्षमता 30 गीगावाट होगी और यह 500 वर्ग किलोमीटर में फैला होगा।

भारत बनेगा नवीकरणीय ऊर्जा में ग्लोबल लीडर

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने सोमवार को कहा कि आने वाले पांच वर्षों में भारत नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य 2030 तक वैश्विक स्तर पर नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) का नेता बनना है।

कच्छ के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक गौतम अडानी ने बताया कि गुजरात के कच्छ जिले के खावड़ा में 500 वर्ग किलोमीटर में फैले 30 गीगावाट क्षमता के नवीकरणीय ऊर्जा पार्क का निर्माण किया जा रहा है, जो दुनिया का सबसे बड़ा होगा।

IIT छात्रों की भूमिका: तकनीक से समाधान

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अडानी ने कहा कि कल्पना कीजिए कि IIT खड़गपुर के छात्र एआई-ड्रिवन ग्रिड बैलेंसिंग सॉल्यूशंस, रियल-टाइम प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस और पूरे सेक्टर को ऑप्टिमाइज़ करने वाले टूल्स को विकसित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि IIT-KGP के इंजीनियर भीड़ की वास्तविक समय में भविष्यवाणी, इंटेलिजेंट बैगेज हैंडलिंग और IoT-आधारित ऑपरेशंस में नई मिसालें कायम कर सकते हैं।

अडानी-IIT प्लेटिनम जुबली चेंज मेकर्स फैलोशिप की शुरुआत

अडानी ने घोषणा की कि हम एक वार्षिक 'Adani-IIT Platinum Jubilee Change Makers Fellowship' लॉन्च कर रहे हैं, जो IIT खड़गपुर द्वारा समन्वित की जाएगी और सभी IIT को शामिल करेगी। इसका उद्देश्य है कि देश की टॉप प्रतिभाओं को राष्ट्र के प्राथमिकताओं से जुड़े उच्च प्रभाव वाले प्रोजेक्ट्स में लगाया जाए।

कॉर्पोरेट और संस्थान की साझेदारी: सिलिकॉन वैली जैसी ताकत

उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा ढांचा तैयार करता है जिससे कोई भी बड़ा कॉर्पोरेट टॉप इंस्टीट्यूशनों के साथ प्रभावी साझेदारी कर सकता है। हम मिलकर भारत की प्रतिभा को उस स्तर तक पहुँचा सकते हैं जो एक दशक में सिलिकॉन वैली की बराबरी कर सके।

सरकारी और प्राइवेट सेक्टर का तालमेल जरूरी

अडानी ने कहा कि मैंने सीखा है कि कोई भी दूरदर्शी निजी क्षेत्र केवल तभी गति पकड़ सकता है जब वह एक दूरदर्शी सरकार की नीतियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। उन्होंने बताया कि पिछले दशक में सरकार की भारत की संभावनाओं में आस्था और उनकी सरकार की नीतियों में आस्था ने उन्हें भारत की सबसे बड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article