बिजनेस

सोने का भाव आज का 18 अगस्त 2025: लुढ़के सोने-चांदी के रेट, जानें 24K, 22K, 18K और 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 18 August 2025: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इनकी कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों का असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 18 August 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत घटकर 99623 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत घटकर 114050 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेटदोपहर का रेटशाम का रेट
सोना 24 कैरेट100023 रुपये प्रति 10 ग्राम99737 रुपये प्रति 10 ग्राम99623 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट99622 रुपये प्रति 10 ग्राम99338 रुपये प्रति 10 ग्राम99224 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट91621 रुपये प्रति 10 ग्राम91359 रुपये प्रति 10 ग्राम91255 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट75017 रुपये प्रति 10 ग्राम74803 रुपये प्रति 10 ग्राम74717 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट58514 रुपये प्रति 10 ग्राम58346 रुपये प्रति 10 ग्राम58280 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999114933 रुपये प्रति किलो114017 रुपये प्रति किलो114050 रुपये प्रति किलो

पिछले दिनों सोना-चांदी के भाव

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि मजबूत वैश्विक रुख और स्टॉकिस्टों की ताजा खरीदारी के चलते गुरुवार 14 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 400 रुपये की तेजी आई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,01,420 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,01,020 रुपये थी। इसी तरह, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 400 रुपये बढ़कर 1,01,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया, जो बुधवार को 1,00,600 रुपये था।

गुरुवार को चांदी की कीमतों में भी 1,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 1,13,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में हाजिर सोना मामूली बढ़कर 3,356.96 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया, जबकि हाजिर चांदी में 0.41 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और यह 38.35 डॉलर प्रति औंस पर रही।

सोना-चांदी के भाव पर विशेषज्ञों की राय

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक ऑग्मोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने सोने और चांदी की कीमतों को मजबूती दी है। श्रम बाजार में नरमी और अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की रिपोर्ट ने मुद्रास्फीति की चिंताओं को कम करते हुए इन धातुओं के रुझान को सकारात्मक बनाया है।

कोटक सिक्योरिटीज के एवीपी (जिंस शोध) कायनात चैनवाला के अनुसार, अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक और बेरोजगारी के आंकड़ों के आने से पहले सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। हालांकि, अमेरिका और चीन के बीच शुल्क समझौते में 90 दिनों की बढ़ोतरी और अमेरिका, यूरोप, यूक्रेन तथा रूस के नेताओं के आगामी वार्ता के कारण व्यापार को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जो आगे तेजी को सीमित कर सकती है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी ने बताया कि डॉलर के कमजोर रुख और विभिन्न देशों द्वारा जारी शुल्क ने सोने की कीमतों को सहारा दिया है। उन्होंने कहा कि सोना 3,280 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बना रहने तक इसकी कीमतों में सकारात्मक रुख रहेगा।

वायदा बाजार में सोना और चांदी का भाव

गुरुवार 14 अगस्त को वायदा बाजार में भी सोने की कीमत में तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर आपूर्ति वाले सोने का कॉन्ट्रैक्ट 112 रुपये यानी 0.11 प्रतिशत बढ़कर 1,00,297 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 13,099 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में दिसंबर आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा 0.23 प्रतिशत बढ़कर 3,363.64 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

चांदी के वायदा भाव में भी कारोबारियों की खरीदारी से तेजी आई। एमसीएक्स में सितंबर आपूर्ति वाली चांदी का कॉन्ट्रैक्ट 116 रुपये या 0.1 प्रतिशत बढ़कर 1,14,913 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जिसमें 14,754 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत भी मामूली बढ़त के साथ 38.51 डॉलर प्रति औंस रही।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article