Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 17 September 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी हैं। लेकिन आज फिर गिरावट हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार शाम तक 24 कैरेट के सोने की कीमत घटकर 109733 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत घटकर 125756 रुपये प्रति किलो हो गई। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत उछलकर 1,15,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। चांदी भी चढ़कर 1,32,870 रुपये प्रति किलोग्राम ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई थी। घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमत बढ़कर 1,10,298 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर के पास पहुंच गई थी। चांदी की कीमत वायदा बाजार में बढ़कर 1,29,720 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई थी। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| शुद्धता | सुबह का रेट | दोपहर का रेट | शाम का रेट |
| सोना 24 कैरेट | 110869 रुपये प्रति 10 ग्राम | 109971 रुपये प्रति 10 ग्राम | 109733 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 23 कैरेट | 110425 रुपये प्रति 10 ग्राम | 109531 रुपये प्रति 10 ग्राम | 109294 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 22 कैरेट | 101556 रुपये प्रति 10 ग्राम | 100733 रुपये प्रति 10 ग्राम | 100515 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 18 कैरेट | 83152 रुपये प्रति 10 ग्राम | 82478 रुपये प्रति 10 ग्राम | 82300 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 14 कैरेट | 64858 रुपये प्रति 10 ग्राम | 64333 रुपये प्रति 10 ग्राम | 64194 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| चांदी 999 | 129300 रुपये प्रति किलोग्राम | 126713 रुपये प्रति किलोग्राम | 125756 रुपये प्रति किलोग्राम |
पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार,कमजोर अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,800 रुपये उछलकर 1,15,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इसके अलावा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,800 रुपये बढ़कर 1,14,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गयी। स्थानीय सर्राफा बाजार में, पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 500-500 रुपये गिरकर क्रमशः 1,13,300 रुपये और 1,12,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा, मंगलवार को चांदी 570 रुपये चढ़कर 1,32,870 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। सोमवार को चांदी 1,32,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। विदेशी बाजारों में, हाजिर सोना 3,698.94 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया। हाजिर चांदी 0.10 प्रतिशत बढ़कर 42.72 डॉलर प्रति औंस पर रही।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि कमजोरर डॉलर और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर कटौती की बढ़ती उम्मीदों के चलते मंगलवार को सोना एक और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। डॉलर सूचकांक 10 हफ्तों के निचले स्तर पर आ गया है, जिससे कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी को बल मिल रहा है। गांधी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेडरल रिजर्व पर एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) बैठक में ब्याज दरों में बड़ी कटौती लागू करने के बढ़ते दबाव से इस तेजी को और बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि हाल में रोजगार के कमजोर आंकड़ों और राष्ट्रपति ट्रंप के प्रभाव को देखते हुए, कारोबारियों ने फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में और अधिक आक्रामक कटौती की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। एलकेपी सिक्योरिटीज़ के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक...जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि कारोबारी लंबी अवधि के सौदे खरीदे हुए हैं, जिसके प्रमुख कारण फेडरल रिजर्व का अपेक्षित नरम रुख और अमेरिका, भारत और चीन के बीच चल रहे व्यापार समझौतों से जुड़े घटनाक्रम हैं।
सोने का वायदा भाव
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस सप्ताह ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से पहले मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमत 119 रुपये बढ़कर 1,10,298 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर के पास पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर, अक्टूबर डिलिवरी के लिए सबसे अधिक कारोबार वाला सोना वायदा 119 रुपये या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 1,10,298 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले सत्र में यह अनुबंध 1,10,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर को छू गया था। इसी तरह, सोमवार को 1,11,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर को छूने के बाद, दिसंबर अनुबंध एमसीएक्स पर 109 रुपये बढ़कर 1,11,346 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, दिसंबर डिलिवरी वाले सोने का वायदा भाव 3,728.32 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।
चांदी का वायदा भाव
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और अगले साल भी ब्याज दरों में नरमी का दौर जारी रहने की बढ़ती उम्मीदों के बीच मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमत 291 रुपये बढ़कर 1,29,720 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, दिसंबर डिलिवरी वाले चांदी वायदा की कीमत 291 रुपये या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 1,29,720 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गई। अगले साल मार्च डिलिवरी वाले चांदी वायदा की कीमत भी 270 रुपये या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 1,31,135 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्चस्तर पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिसंबर डिलिवरी के लिए चांदी वायदा का भाव 0.32 प्रतिशत बढ़कर 43.09 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो वैश्विक व्यापार में 14 साल का नया उच्चस्तर है।
